एक स्वतंत्रता सेनानी के बारे में सोचें जो एक वीर सैनिक, एक वीर योद्धा, एक महान सेनापति, कुशल राजनीतिज्ञ भी था , तो सबसे पहले हमारे सामने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चेहरा ही आता है। उनके व्यक्तित्व के बारे में जितना कुछ भी कहा जाए वो कम है। नेताजी ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए क्या कुछ नहीं किया। आजाद हिंद फौज के गठन से लेकर हर भारतीय को आजादी का महत्व बताने तक हर एक काम नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने किया। तो चलिए आज हम आपको नेताजी के जीवन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।