जीवन के किसी भी मोड़ पर अगर आपको लगने लगे कि आपका जीवन निराशा के अंधेरे से घिर रहा है तो भारत रत्न Dr. APJ Abdul Kalam की कही इन पांच बातों पर जरूर गौर करें। यकीन मानिए आपकी सारी टेंशन न सिर्फ झट से दूर हो जाएगी बल्कि आपको जीवन जीने का एक नया मकसद भी नजर आने लगेगा। आज मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्मदिन है। बतौर वैज्ञानिक उन्होंने देश को मिसाइल टेक्नोलॉजी में विश्व स्तरीय बना दिया वहीं एक राष्ट्रपति के रूप में करोडों हिन्दुस्तानियों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा भी दी। वो देश के 11 वें राष्ट्रपति थे जिन्हें लोग 'मिसाइल मैन' के नाम से भी पुकारते थे। उनके विचार युवाओं के लिए बेहद प्रेरक रहे हैं। ऐसे ही कुछ विचारों को आइए अपने जीवन में उतारते हैं।