आपकी आमदनी कम हो या ज्यादा अगर आप भी महीने के आखिरी दिनों में पैसों की तंगी झेलने को मजबूर हो जाते हैं तो नवदुर्गा के नौ दिनों में आप अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार नवरात्र में माता की अराधना करने के बाद अगर आप छोटी-छोटी कन्याओं को जो भी चीजें उपहार या दान देते हैं उसके बदले माता आपके जीवन में उन सब चीजों की कमी पूरी कर देती हैं। आइए जानते हैं किस दिन क्या भेंट करने से क्या लाभ मिलता है।