फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkummar Rao House: राजकुमार राव का घर अंदर से है विलायती महल जैसा, देखें तस्वीरें

Thu, 22 Aug 2024 05:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

जिस तरह से राजकुमार राव अपनी फिल्मों और अभिनय में एक्सपेरिमेंट करते हैं, उसकी झलक उनके घर के इंटीरियर में भी दिखती है। हालांकि एक्टिंग की तरह घर की सजावट में किया गया एक्सपेरिमेंट भी सफल रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
राजकुमार राव - फोटो : instagram.com
Rajkummar Rao house: बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 के कारण काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर वह बाॅक्स आफिस पर धमाल मचा रहे हैं। दमदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री के शीर्ष अभिनेताओं की सूची में जगह बनाने वाले राजकुमार राव मुंबई में अपने सपनों के घर में रहते हैं। राजकुमार राव अपनी पत्नी चित्रलेखा के साथ मुंबई में बेहद आलीशान और क्लासी घर में रहते हैं।

जिस तरह से राजकुमार राव अपनी फिल्मों और अभिनय में एक्सपेरिमेंट करते हैं, उसकी झलक उनके घर के इंटीरियर में भी दिखती है। हालांकि एक्टिंग की तरह घर की सजावट में किया गया एक्सपेरिमेंट भी सफल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राजकुमार राव - फोटो : instagram.com
घर के अलग -अलग हिस्से को अलग-अलग तरह के सजाया गया है। कॉरिडोर और कमरों में सफेद रंग की दीवारें और वुडन फ्लोरिंग है। वहीं इंटीरियर के मुताबिक, सभी जगह पर बेहद खूबसूरत और सहज फर्नीचर रखे गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
राजकुमार राव - फोटो : instagram.com
लिविंग रूम को राॅयल ब्लू रंग से पेंट किया गया है। सफेद रंग का आरामदायक सोफा और खूबसूरत पेटिंग्स लिविंग रूम की सुंदरता को बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही कमरे में आकर्षक झूमर को भी सजाया गया है।
 

4 of 6
राजकुमार राव - फोटो : instagram.com
गोल वुडन स्टेर्स राजकुमार राव के घर को किसी महल जैसा लुक देते हैं। सीढ़ियों के पास ही बड़ा सा झूमर सजा है। अक्सर अभिनेता और उनकी पत्नी सीढ़ियों के पास तस्वीरें क्लिक कराते रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
राजकुमार राव - फोटो : instagram.com
राजकुमार राव के घर का सबसे खूबसूरत और सबका ध्यान खींचने वाली जगह है, ये वाॅल जो सीढ़ियों के सामने बनी है। इसपर सुंदर और अद्बभुत पेटिंग्स सजाई गई हैं। ऐसा लगता है मानो यह स्थान फोटोशूट के लिए ही तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजकुमार राव - फोटो : instagram.com
राजकुमार राव के इस आलीशान घर में मंदिर के लिए भी स्पेस दिया गया है। राजकुमार राव के घर में बने इस मंदिर की खूबसूरती बैकग्राउंड दीवार और आकर्षक लाइट्स बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें