फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024 Rangoli Design: रक्षाबंधन के लिए सुंदर और आसान रंगोली डिजाइन, घर के आंगन में सजाएं

Mon, 19 Aug 2024 12:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

कम समय में इन सुंदर और आसान रंगोली डिजाइन से घर के द्वार और आंगन को सजाकर रक्षाबंधन के पर्व को अधिक खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
Raksha Bandhan 2024 Rangoli Design Ideas: रक्षाबंधन की तैयारियों के लिए लोग भाई के लिए राखी लाने से लेकर नए नए कपड़े, तरह तरह की मिठाइयां और पकवान तैयार करते हैं। हालांकि भाई बहन के इस पर्व को अधिक खास बनाने के लिए घर की सजावट भी कर सकते हैं। पूजा की थाली सजाएं। साथ ही घर को हल्के फुल्के बदलावों के साथ सजाएं ताकि रक्षाबंधन का उत्साह बढ़ जाए। इसलिए आप घर के द्वार पर आम के पत्तों और फूलों का बंधनवार लटका सकते हैं। इसके अलावा घर के पर्दे या सोफा कवर बदल सकते हैं। 

हिंदू धर्म में किसी भी पर्व के मौके पर घर को पारंपरिक तरीके से सजाने के लिए रंगोली बनाई जाती है। घर के द्वार या आंगन पर खूबसूरत रंगोली डिजाइन देखने में आकर्षक तो लगती ही है, साथ ही घर की सुंदरता को बढ़ा देती है। ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर रंगोली डिजाइन से घर को सजाएं। इस लेख में कई रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिन्हें बनाना आसान है। कम समय में इन सुंदर और आसान रंगोली डिजाइन से घर के द्वार और आंगन को सजाकर रक्षाबंधन के पर्व को अधिक खास बना सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रक्षाबंधन रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
रक्षाबंधन पर आंगन में इस रंगोली की डिजाइन पर हर किसी की नजर जाएगी। अधिक जगह है तो इस तरह की रंगोली डिजाइन आंगन को भरे देगी और सुंदर भी लगेगी।
विज्ञापन

3 of 6
रक्षाबंधन रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
रक्षाबंधन पर आंगन में भाई के नाम की रंगोली सजाएंगी तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। 

4 of 6
रक्षाबंधन रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
ये रंगोली डिजाइन बनाना आसान है, साथ ही काफी रचनात्मक भी है। इस तरह की रंगोली को दीयों से सजा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रक्षाबंधन रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
रक्षाबंधन की इस रंगोली डिजाइन में राखी की थाली की आकृति बना सकते हैं। जिसमें शुभ राखी लिखकर इसे अधिक आकर्षक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्षाबंधन रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
इस तरह की रंगोली डिजाइन में चकोर बेस पर रंगों से राखी बना सकते हैं। ये रंगोली आसानी से और जल्दी बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें