फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stains Removal Tips: कपड़ो पर लग जाएं चाय-काॅफी या स्याही के दाग, तो इन घरेलू नुस्खों से करें तुरंत साफ

Sun, 17 Jul 2022 05:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कपड़े के दाग छुड़ाने के नुस्खे - फोटो : Istock
Stains Removal Tips: घर पर बच्चे होंगे तो अक्सर उनके कपड़ों पर किसी न किसी तरह के दाग धब्बे लग जाते होंगे। हालांकि सिर्फ बच्चे ही नहीं बड़ों के कपड़ों पर भी दाग लग जाते हैं। कभी चाय या काॅफी तो कभी स्याही या अन्य किसी भी तरह के गंदे दाग कपड़ों पर लग जाते हैं, जिन्हें छुड़ाना आसान नहीं होता। दाग लगने से आपके नए कपड़े भी भद्दे लगने लगते हैं, जिन्हें लोग चाह कर भी नहीं पहन पाते। कई बार तो कपड़ों को कई बार धोने पर भी दाग साफ नहीं होते। वहीं दाग छुड़ाने के लिए जरूरत से ज्यादा कपड़े धोने पर वह खराब हो सकते हैं या फट जाते हैं। अगर किसी सफेद कपड़े या हल्के रंग के कपड़े में दाग लग जाए तो वह स्पष्ट पता चलता है और उसे छुड़ाने में ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन दाग छुड़ाने के कुछ घरेलू नुस्खें हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से कपड़ों में लगे जिद्दी दाग धब्बों को साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तेल के दाग - फोटो : Pixabay
कपड़े में लगे दाग साफ करने के नुस्खे

तेल या ग्रीस के दाग

अगर कपड़े पर तेल या ग्रीस के दाग लग जाएं तो नमक और नींबू की मदद से इसे आसानी से साफ कर सकते हैं। दाग वाली जगह पर कटे नींबू में नमक लगाकर रगड़ें। इस प्रक्रिया को दो-तीन बार दोहराने से दाग साफ हो जाता है। नींबू की जगह नमक के साथ अल्कोहल मिलाकर भी कपड़े के दाग को छुड़ा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दाग छुड़ाने के तरीके - फोटो : Pixabay
पान-गुटखे के दाग

कई बार पुरुषों की शर्ट पर पान या गुटखे का निशान लग जाता है, जिसे साफ करना मुश्किल होता है। इस तरह के जिद्दी दाग को साफ करने के लिए कपड़े को खट्टे दही या छाछ में भिगोकर रखें। 10 से 15 मिनट बाद कपड़े को जिस जगह पर दाग लगा हो, उसे हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें। दाग साफ हो जाएगा। अगर पहली बार में दाग न निकले तो एक दो बार इसी प्रक्रिया को दोहराने से कपड़े से धब्बा निकल जाएगा।

4 of 5
दाग छुड़ाने के उपाय - फोटो : istock
चाय-काॅफी के दाग

चाय काॅफी या किसी भी तरह के साधारण दाग को छुड़ाने के लिए गुनगुना पानी पर्याप्त है। कपड़े पर चाय या काॅफी गिरने पर तुरंत इसे साफ कर लें तो निशान निकल जाएगा। इसके लिए गुनगुने पानी में कपड़े को भिगो दें। बाद में साबुन या डिटर्जेंट पाउडर लगाकर कुछ देर रखें। फिर हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दाग छुड़ाने के नुस्खे - फोटो : iStock
स्याही के दाग

खट्टी चीजें कपड़ों में लगे जिद्दी दाग निकालने के लिए बेहतर विकल्प हैं। अगर किसी कपड़े पर स्याही के धब्बे लग जाएं तो सिरके को डिटर्जेंट पाउडर में मिलाकर कपड़े पर लगी दाग वाली जगह पर रगड़ें। बाद में साफ पानी से कपड़ा धो लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें