फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: लग्जरी गाड़ियों से लेकर आलीशान घर तक, करोड़ों के मालिक हैं सोनू निगम

Fri, 19 Nov 2021 01:10 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम की कुल संपत्ति - फोटो : Instagram
90 के दशक से लेकर अब तक अपनी मधुर आवाज के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाले गायक सोनू निगम सबकी पहली पसंद रहे हैं। सिंगिंग के साथ एक्टिंग हो या होस्ट, जज हो या एंकर सोनू को अलग-अलग किरदारों में हमेशा से फिट पाया गया है। हिंदी सहित 10 अलग-अलग भाषाओं में सोनू निगम 2000 से अधिक गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं। हाल ही में सोनू ने भोजपुरी में महापर्व छठ पर भी एक गाने को आवाज दी है।

हमेशा शांत रहने और मधुर वाणी बोलने वाले सोनू निगम देश के सबसे अमीर गायकों में से एक हैं। लग्जरी गाड़ियों से लेकर आलीशान घर तक, सोनू की लाइफस्टाइल बड़ी है शानो-शौकत वाली है। आइए आगे की स्लाइडों में सोनू निगम के जीवन और उनके लाइफ स्टाइल से जुड़ी कुछ चीजों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू निगम सिंगर - फोटो : Instagram
कितनी है सोनू की संपत्ति
सोनू निगम ने अपनी कला और आवाज के दम पर न सिर्फ लोगों को अपना फैन बनाया साथ ही करोडों की संपत्ति भी अर्जित की है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सोनू की कुल संपत्ति 50 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 370 करोड़ से अधिक की हो सकती है। सोनू तमाम टीवी शोज में बतौर जज भी करोड़ों की कमाई करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू निगम - फोटो : instagram
कॉन्सर्ट के लेते हैं लाखों रुपये
सोनू निगम, बॉलीवुड सिंगिग की दुनिया के सबसे मशहूर और पसंदीदा गायकों में से एक हैं। उनके कॉन्सर्ट की खूब डिमांड भी रहती है। रिपोर्टस के मुताबिक हर कॉन्सर्ट के लिए वह 10-15 लाख तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा लाइव इवेंट और रिकॉर्डिंग आदि के माध्यम से वह सालाना लगभग 5 करोड़ से अधिक का कमाई करते हैं। 

4 of 5
सोनू निगम kकी लाइफस्टाइल - फोटो : instagram
लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन
सोनू निगम को कार और बाइक्स का काफी शौक है, वह अक्सर रेंज रोवर से चलते हैं। इसके अलावा उनके पास ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियां भी हैं। कुछ रिपोर्टस में बताया जाता है कि सोनू को बाइक्स का भी काफी शौक है। सोनू निगम की लाइफस्टाइल काफी शान-शौकत वाली रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम की जीवनशैली - फोटो : Pixabay
कई अवार्ड कर चुके हैं अपने नाम
सोनू निगम को लंदन में ब्रिटेन के वार्षिक 21वीं सदी के आइकन अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा साल 2002 से लेकर 2009 तक कई साल तक बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवार्ड पर भी सोनू  ने अपना हक जमाए रखा। साल 2010 में वह स्टार सिंगर ऑफ डिकेट अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें