फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के कारण निजी संबंधों में आ सकती है दरार, जानें किन चीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए?

Mon, 22 Mar 2021 10:16 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pxhere.com

सोशल मीडिया को भले ही अनजान लोगों से जुड़ने का सबसे सरल माध्यम माना जाता हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही माध्यम आपकी निजी संबंधों में दरार का कारण भी बन सकता है। सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा समय बिताने से आपके निजी संबंध खराब हो सकते हैं। विशेषरूप से यदि आप शादीशुदा हैं, या लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं तो आपको और ज्यादा सतर्क हो जाने की जरूरत है।
आइए जानते हैं कि आखिर ऐसे कौन से कारण हैं जो आपके रिश्तों को खराब कर रहे हैं साथ ही क्या करके इस तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है?

विज्ञापन

2 of 4
social media

सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा समय बिताने के नुकसान
सोशल मीडिया ऐसा टूल है जिसपर आपका समय बहुत तेजी से बीतता रहता है। इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल आपको इस कदर व्यस्त कर देता है कि आप अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। दूसरा, इसका हद से ज्यादा इस्तेमाल करने से दिमाग में कई सारी चीजों के देखने और सोचने का नजरिया बदलने लगता है। इतना ही नहीं एक समय के बाद आपके साथी को ऐसा लगने लगता है कि आप उन्हें समय नही दे पा रहे हैं। यहीं से एक अच्छा खासा रिश्ता खराब होना शुरू हो जाता है।

विज्ञापन

3 of 4
ब्रेक-अप

शक की वजह
कहा जाता है न कि दुनिया में हर मर्ज की दवा है सिवाय शक के। सोशल मीडिया का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते रहने से रिश्तों में शक के बीज पड़ने शुरू हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर आप जितना ज्यादा वक्त बिताते हैं रिश्ते में नेगिटिविटी उतनी ही बढ़ती जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि इसी शक के कारण हमारा पार्टनर जासूसी तक करना शुरू कर देता है। दिमाग में कई तरह के नकारात्मक विचार आने लगते हैं, जिसे न तो हम खुलकर बोल पाते हैं न ही चाहकर छिपा पाते हैं, इस तरह से रिश्तों में दूरियों की शुरुआत हो जाती है।

विज्ञापन

4 of 4
dogastagram jacket

आपके साथी की फोटो को कोई लाइक कर दे, उसके फोटो पर कोई कमेंट कर दे तो आपको जलन होने लगती है। इसपर होने वाले सवाल जबाब किसी भी रिश्ते को खराब करने के लिए काफी है। इसलिए अगली बार सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने से पहले इस बातों का विशेष ध्यान रखें। यह भी ध्यान रखें कि रिश्ते वर्चुअल से ज्यादा निजी ही काम में आते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें