फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Simple Life Hacks: आप भी कहेंगी, क्या मस्त है लाइफ, सिर्फ मोबाइल में इन चीजों को करें शामिल

Tue, 27 Feb 2024 05:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एप बना सकते हैं लाइफ आसान - फोटो : iStock
संस्कृती जयपुरिया

दफ्तर के काम के साथ घर की जिम्मेदारियां निभाने में कुछ एप्स आपकी बहुत मदद कर सकते हैं, जिससे आप भी जीवन का आनंद ले सकती हैं। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को घरेलू कार्यों से लेकर घर एवं बच्चों के सामान की लिस्ट, स्कूल फीस आदि अनेक कामों को मैनेज करना आसान नहीं होता है। अगर आप कामकाजी महिला हैं, तब तो यह अधिक मुश्किल और थकाने वाला हो जाता है। लेकिन कुछ ऐसे ऐप हैं, जो महिलाओं के लिए बहुत मददगार साबित हो रहे हैं और उनके काम को आसान बना रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एप बना सकते हैं लाइफ आसान - फोटो : iStock
सबकी जरूरत

परिवार के हर सदस्य की जरूरतें अलग-अलग होती हैं, जिनको याद रखना मुश्किल होता है। इसमें आपकी मदद कर सकता है ‘कोजी’ एप। इसमें आप हर सदस्य का अलग ब्लॉक बनाकर सामान आदि का विवरण नोट कर सकती हैं।

कल क्या बनेगा

वर्किंग वुमन हों या होममेकर, सभी इस बात से परेशान रहती हैं कि कब क्या पकाया जाए। ‘कुकविजमी’ एप में आपको रोजमर्रा की ढेरों रेसिपी मिल जाती हैं। आप अपने हिसाब से ईजी टू कुक और टेस्टी ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर बना सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एप बना सकते हैं लाइफ आसान - फोटो : Social Media
कहां कितना खर्च

अगर आप कामकाजी हैं तो आय से लेकर व्यय तक और निवेश से लेकर उसकी योजना तक के सारे रिकॉर्ड ‘एम ट्रैकर’ में रख सकती हैं। आपने कहां कितना खर्च किया और कितना खर्च करेंगी, इसका ब्योरा भी रख सकती है। आप इसमें एक से अधिक बैंक अकाउंट को मैनेज कर सकती हैं।

छोटे खर्चों को न भूलना

कई महिलाएं छोटे से छोटे खर्च का ब्योरा रखती हैं। वे उन खर्चों को भूल न जाएं, इसके लिए उनको जल्दबाजी में कहीं भी लिख देती हैं, जिसको बाद में समझना उनके लिए भी मुश्किल होता है। ‘हेडस्पेस’ एप इस परेशानी से छुटकारा दिलाता है। यह आपको ट्यूटोरियल, टिप्स और वीडियो प्रदान करता है, जिनसे आप अपने खर्चों को व्यवस्थित तरीके से लिख सकती हैं।

4 of 5
एप बना सकते हैं लाइफ आसान - फोटो : Amar Ujala
तनाव पर नियंत्रण

घर-ऑफिस की जिम्मेदारियां निभाते हुए चिंता, तनाव और अवसाद से बचना संभव नहीं है, लेकिन स्ट्रेस लेवल को कम जरूर किया जा सकता है। ‘रिलैक्स : स्ट्रेस एंड एंग्जायटी रिलीफ’ ऐसा ही ऐप है, जिससे इन को नियंत्रित किया जा सकता है। इस एप के जरिये आप ब्रीदिंग एवं मेडिटेशन एक्सरसाइज कर सकती हैं। संगीत के माध्यम से मस्तिष्क और शरीर को आराम दे सकती हैं।
 
देखभाल

स्किन के लिए ‘स्किन मैटर्स’ एप आपको निश्चिंत रखने और अपने लिए थोड़ा-सा वक्त निकालने में मदद करता है। इसके अलावा ‘कैलोरी’ एप आपके वजन को काबू में रखने का काम करता है। यह आपको दिन भर में क्या खाना है, इसका सुझाव भी देता है।

लेटेस्ट फैशन अपडेट

‘द हंट’ एप में फैशन फ्रीक यूजर्स के लिए लेटेस्ट फैशन अपडेट्स आते हैं, जिनसे आप नए-नए ट्रेंड्स और स्टाइल के बारे में जान सकती हैं। इस एप की मदद से आप ट्रेंड को ध्यान में रखकर परिधान चुन सकती हैं और उनकी तस्वीरें दोस्तों के साथ साझा भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एप बना सकते हैं लाइफ आसान - फोटो : Self
आंख मूंद कर न करें विश्वास

सोशल मीडिया एंड टेक एक्सपर्ट गिरीश पाण्डेय कहते हैं, कंटेंट के चक्कर में अपनी सिक्योरिटी दांव पर न लगाएं। विश्वसनीय स्रोत, रूट और डेवलपर से ही एप डाउनलोड करें। ऐप स्टोर पर जाकर रिव्यू चेक करें। कई बार किसी बड़े एप की नकल करके फ्रॉड एप बनाए जाते हैं। ध्यान रखें कि एप अत्यधिक परमिशन तो नहीं मांग रहा। लापरवाही से डाउनलोड किए गए ऐप घातक सिद्ध हो सकते हैं और आपकी जासूसी करते हैं। आपका पर्सनल डाटा, बैंक डाटा और निजी कंटेंट तक चुराते हैं। कुछ एप कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन को चुपचाप खोल लेते हैं। इसलिए अपनी जानकारी कम से कम दें और यदि कोई एप हैंग हो रहा है तो उसे अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करें। तकनीक के इस्तेमाल में कभी भी आंख मूंद कर विश्वास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें