सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेट वर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में सिद्धार्थ 75 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। सिद्धार्थ महीने में 50 लाख से ज्यादा की कमाई करते हैं तो वहीं सालाना 6 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। सिद्धार्थ की संपत्ति और पसंद की बात करें तो उन्हे बाइक का शौक है। सिद्धार्थ के पास हार्ले डेविडसन अमेरिकन कंपनी की 14 लाख रुपये की बाइक है। इसके अलावा रेंज रोवर कार, वोग भारत की सबसे महंगी एसयूवी, मर्सिडीज़ बेंज एमएल 350 4मैटिक कारें भी हैं। मुंबई के पाली हिल इलाके में सिद्धार्थ का लग्जरी बैचलर पैड है। उनके इस घर को गौरी खान ने डिजाइन किया है।