फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day 2022: सबसे पहली बार किसने मनाया था फादर्स डे? जानें क्यों और कब हुई इस दिन की शुरुआत

Sun, 19 Jun 2022 01:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
फादर्स डे 2022 - फोटो : amar ujala

Father's Day 2022: कहते है कि दुनिया में मां और बच्चे का रिश्ता सबसे बड़ा होता है। मां बच्चे को जन्म देती है, उसे बड़ा करती है। लेकिन एक पिता बच्चे को सभ्य बनाने के साथ ही उसके भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाता है। बच्चे के जीवन में पिता का रोल मां जितना ही है। पिता त्याग और समर्पण का उदाहरण है। एक पिता ही बच्चे को समाज की हर बुराई से बचाता है। पिता बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद संघर्ष करते हैं। उनके भविष्य को संवारने के लिए दिशा निर्देशन करते हैं। मां तो मातृत्व न्योछावर कर देती है लेकिन बच्चे को सही मार्ग दिखाने के लिए पिता को कठोर बनना पड़ता है। पिता अक्सर बच्चे के प्रति उस तरह का प्यार जता नहीं पाते, जैसे मां जताती हैं लेकिन बिना दिखाए या जताए जीवन भर की खुशियां बच्चे को देने का काम एक पिता ही कर सकता है। पिता के इसी प्रेम, त्याग को सम्मान देने के लिए दुनिया के तमाम देशों में फादर्स डे मनाया जाता है। चलिए जानते हैं फादर्स डे कब हैं, कैसे और कब से इसे मनाने की शुरुआत हुई।

विज्ञापन

2 of 7
Happy Father's Day 2022 - फोटो : Istock
कब है फादर्स डे?

दुनियाभर के सभी पिता को सम्मान देने के लिए हर साल फादर्स डे मनाया जाता है। जून के तीसरे रविवार के दिन फादर्स डे मनाने की परंपरा है। इस साल 19 जून 2022 को फादर्स डे मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1910 से हुई थी।
विज्ञापन

3 of 7
फादर्स डे 2022 - फोटो : Pixabay
कब और कहां मनाया गया पहला फादर्स डे?

फादर्स डे मनाने की शुरुआत 19 जून 1910 से हुई थी। वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में पहली बार फादर्स डे मनाया गया था। पिता को सम्मान देने के लिए इस दिन की शुरुआत एक बेटी ने की। वाशिंगटन में रहने वाली इस बेटी के लिए उनके पिता मां से भी बढ़कर थे। फादर्स डे को मनाने के पीछे एक बेटी और पिता के प्यार की रोचक कहानी है।

4 of 7
फादर्स डे 2022 - फोटो : SELF
क्यों हुई फादर्स डे मनाने की शुरुआत?

वाशिंगटन में रहने वाली सोनोरा नाम की लड़की की मां के निधन के बाद पिता ने ही अकेले उनकी परवरिश की। पिता ने एक मां की तरह बेटी को प्यार दिया तो एक पिता की तरह उसकी सुरक्षा और फिक्र की। सोनोरा को अपने पिता से बहुत प्यार था, जिनके कारण उन्हें मां की कमी महसूस नहीं होती थी।
विज्ञापन

5 of 7
फादर्स डे 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
किसने मनाया पहली बार फादर्स डे?

दरअसल 16 साल की सोनोरा लुईस और उनके पांच छोटे भाई बहन को छोड़कर जब मां इस दुनिया से चली गई, तो पिता ने ही उन सबको पाला। वह सब किया जो अमूमन एक माँ करती है। सोनोरा के मन में ख्याल आया कि जब मां के मातृत्व को समर्पित मदर्स डे मनाया जा सकता है तो फिर पिता के प्रेम और स्नेह के सम्मान में फादर्स डे भी मनाया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
फादर्स डे 2022 - फोटो : Amar Ujala
फादर्स डे मनाने को लेकर याचिका

सोनोरा के पिता का जन्मदिन जून में होता था। इसलिए उन्होंने जून में फादर्स डे मनाने की याचिका दायर की। फादर्स डे मनाने के लिए अपनी याचिका को सफल कराने के लिए उन्होंने यूएस तक में कैंप लगाए। आखिरकार उनकी मांग पूरी हुई और 19 जून 1910 को पहली बार फादर्स डे मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Happy Father's Day 2022 - फोटो : Istock
फादर्स डे पर आधिकारिक घोषणा

बाद में साल 1916 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने फादर्स डे मनाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया। साल 1924 में राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज ने फादर्स डे को राष्ट्रीय आयोजन घोषित कर दिया। बाद में 1966 में राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने फादर्स डे को जून के तीसरे रविवार को मनाने का ऐलान किया। 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इस दिन अवकाश की घोषणा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें