फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shradh: पितृ पक्ष में केवल नॉनवेज ही नहीं इन चीजों को भी खाने से बचना चाहिए

Mon, 12 Sep 2022 03:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस दिन से आरंभ हो रहे हैं पितृपक्ष - फोटो : अमर उजाला
पितृपक्ष का आरंभ 10 सितंबर से हो रहा है। इन 16 दिनों में हिंदू धर्म में पूर्वजों को तर्पण दिया जाता है। पूजा पाठ के साथ ही इन दिनों खाने को लेकर भी कुछ नियम बने हैं। जिनका पालन करना जरूरी होता है। मान्यता है कि अपने पूर्वजों (जिनकी मृत्यु हो चुकी हैं) उनको नाराज करने से तरक्की में रुकावट आती हैं और जीवन की सुख शांति भी खत्म होने लगती है। तो चलिए जानें वो कौन सी खाने-पीने की चीजें हैं, जिन्हें खाने को पितृपक्ष में निषेध माना गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
पितृपक्ष - फोटो : SOCIAL MEDIA
वैसे तो आमतौर पर किसी भी पूजा पाठ या व्रत त्योहार के दिन मांस मदिरा का सेवन वर्जित होता है। क्योंकि मांस मदिरा का सेवन करने से भगवान रुष्ट हो जाते हैं। वहीं पितृपक्ष में भी मांस मदिरा के सेवन से दूर ही रहना चाहिए। इसके साथ ही इन चीजों को भी नहीं खाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
मूली
जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियां
सब्जियों में कई सारी ऐसी सब्जियां होती हैं। जो जमीन के नीचे उगती हैं। इन्हें कंद कहते हैं। जैसे आलू, शकरकंद, मूली, गाजर, शलजम, चुकंदर, अरबी। इन सारी तरह की सब्जियों को पितृपक्ष में नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही इन सब्जियों का भोग भी नहीं लगाना चाहिए और ना ही श्राद्धभोज में इसे किसी ब्राह्मण को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से पूर्वज नाराज हो जाते हैं। 

4 of 6
लहसुन प्याज
लहसुन प्याज है पूरी तरह वर्जित
लहसुन प्याज को तामसिक माना गया है। पितृपक्ष के समय पूरी सादगी से रहना चाहिए और भोजन भी वैसा ही सादा करना चाहिए। लहसुन प्याज को इन दिनों पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
चना रेसिपी - फोटो : Facebook/Yummy_Indian_Food_Recipes
चने का सेवन है अशुभ
पितृपक्ष में पूर्वजों को चना, चने की दाल, चने का सत्तू, चने की मिठाई चने से बने खाद्य पदार्थों को नहीं खिलाना चाहिए। इसलिए श्राद्ध के महीने में चने का सेवन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मसूर की दाल - फोटो : iStock
मसूर की दाल है वर्जित
चने के साथ ही पितृपक्ष में मसूर की दाल को भी नहीं खाना चाहिए। ये अशुभ मानी जाती हैं। मसूर की दाल और चने के साथ ही पितृपक्ष में किसी भी चीज को कच्चा नहीं खाना चाहिए। इस समय केवल पके भोजन का ही सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें