प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
बात मजेदार तब हो जाती है, जब लोग पुरुषों और महिलाओं में तुलना करते हैं। महिलाओं ने सर्वे में यौन साथी का जो आंकड़ा बताया वो मर्दों के मुकाबले बहुत कम था। महिलाओं के दावे के मुताबिक, वो मर्दों के मुकाबले आधे ही सेक्स पार्टनर बनाती हैं। ऊंचे दर्जे के सेक्स सर्वे में भी ये दुविधा सामने आती रही है लेकिन ये बात सच होना नामुमकिन है। अब चूंकि औरत और मर्द, दोनों ही सेक्स पार्टनर बनाते हैं और दोनों की आबादी कमोबेश एक बराबर है, तो ये कैसे हो सकता है कि मर्द ज्यादा सेक्स पार्टनर बनाते हैं और महिलाएं कम। ये संख्या तो बराबर के आस-पास होनी चाहिए। आख़िर मर्द, औरतों को ही तो सेक्स पार्टनर बनाते हैं।