Sawan Shivratri 2025 Wishes: यहां भगवान शिव की शक्तिशाली मंत्र दिए जा रहे हैं, जिन्हें सावन शिवरात्रि के मौके पर भेजकर प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Sawan Shivratri 2025 Wishes: सावन शिवरात्रि एक पवित्र हिंदू पर्व है जो भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से श्रावण मास में मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की स्मृति के रूप में मनाया जाता है और पूरे भारतवर्ष में शिवभक्त इसे बड़ी श्रद्धा और भक्ति से मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन महीने में कृ्ष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है, जिसे सावन शिवरात्रि कहते हैं। इस वर्ष सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। यह दिन शिव-पार्वती के पवित्र मिलन को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और रात्रि जागरण करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। श्रावण माह स्वयं ही शिव को समर्पित होता है और इस माह की शिवरात्रि का धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में सावन शिवरात्रि के मौके पर अपने परिजनों, दोस्तों और करीबियों को भक्तिमय संदेशों के जरिए शुभकामनाएं देकर पावन दिन की शुरुआत करें। यहां भगवान शिव की शक्तिशाली मंत्र दिए जा रहे हैं, जिन्हें सावन शिवरात्रि के मौके पर भेजकर प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।