Travel Accommodation Types: जब भी हम यात्रा की योजना बनाते हैं तो सबसे बड़ी चिंता होती है, रहने की जगह यानी एकोमोडेशन। आज के समय में होटल्स के अलावा भी कई विकल्प मौजूद हैं, जैसे होम स्टे, हॉस्टल, पॉड स्टे आदि। हर तरह की स्टे की अपनी खासियत होती है, कोई बजट फ्रेंडली होता है तो कोई स्थानीय अनुभव देने वाला होता है।
दरअसल हर प्रकार की यात्रा की अपनी प्राथमिकताएं होती है, कभी हम आराम चाहते हैं तो कभी रोमांच और एक्सप्लोरेशन। अगर आप सिर्फ होटल को ही एकमात्र विकल्प समझते हैं, तो अब नई और विविध प्रकार की रहन-सहन सुविधाओं को अपनाने का वक्त है।आपकी ट्रैवल स्टाइल के अनुसार सही ऑप्शन चुनना ही आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है।
अगर आप भी असमंजस में हैं कि यात्रा के लिए किसे चुनें तो ठहरने के इन विकल्पों जैसे होटल, होम स्टे, पाॅड स्टे और हाॅस्टल के बारे में जानिए। इस लेख में इन सभी विकल्पों की तुलना की जा रही है, ताकि आप अपनी अगली ट्रिप के लिए बेहतर विकल्प का चयन कर सकें।