फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 की उम्र में तोहफे बेच कमाए थे 77 लाख, करोड़ों नहीं अरबों के मालिक हैं सऊदी के प्रिंस

Mon, 11 Sep 2023 06:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Saudi Arabia Crown Price Lifestyle - फोटो : instagram
Saudi Arabia Crown Prince Mohammed bin Salman Net Worth 2023: दिल्ली में आयोजित हुए जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद 11 सितंबर से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस भारत के राजकीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी बैठक होनी है। सभी की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोहम्मद बिन सलमान के बीच द्विपक्षीय वार्ता पर है। इस वार्ता में दोनों देशों के व्यापार और साथ ही रणनीतिक भागीदारी आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस पहल की जा सकती है।

सऊदी अरब का नाम आते ही तेल संपदा, अमीरी, शाही परिवार के सोने से सजे महल और शानो शौकत की याद आ जाती है। यहां के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद तो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं। अपनी लैविश लाइफस्टाइल के चलते वह हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सऊदी शाही परिवार के टाॅप-10 रईसों में शामिल हैं। आइए जानते हैं सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
Saudi Arabia Crown Price Lifestyle - फोटो : instagram
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का परिचय

मोहम्मद बिन सलमान का जन्म 31 अगस्त 1985 में सऊदी के वर्तमान किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज की तीसरी पत्नी फहदा बिन्त फलाह से हुआ था। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद 2009 में किंग के विशेष सलाहकार के रूप में मोहम्मद बिन सलमान नियुक्त हुए। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को MBS के नाम से जाना जाता है। उनके पास अकूत दौलत, लग्जरी गाड़ियां, आलीशान महल है। वह साल 2017 में क्राउन प्रिंस नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
Saudi Arabia Crown Price Lifestyle - फोटो : instagram
महंगे गिफ्ट बेचकर बिजनेस

मोहम्मद बिन सलमान को बचपन से ही परिवार के सदस्य महंगे तोहफे दिया करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने कीमत तोहफे, जैसे सोने के सिक्के और लग्जरी घड़ियां बेचकर लगभग 77.58 लाख रुपये एकत्र किए और शेयर कारोबार शुरू किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी कंपनी भी लॉन्च की और मुनाफा कमाया।

4 of 6
Saudi Arabia Crown Price Lifestyle - फोटो : instagram
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का घर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी के क्राउन प्रिंस दुनिया भर में कई शानदार संपत्तियों के मालिक हैं, जिसमें फ्रांस का 23.24 अरब (300 मिलियन डॉलर) का महल भी शामिल है। इस पैलेस को उन्होंने 2015 में खरीदा था। 57 कमरों वाला यह महल लौवेसिएन्स के छोटे से शहर में स्थित है। यहां एक मूवी थियेटर, एक इनडोर स्विमिंग पूल और बाॅल रूम भी है। कथित तौर पर एमबीएस का न्यूयॉर्क शहर में लग्जरी अपार्टमेंट है, साथ ही दुनिया की सबसे ऊंची आवासीय इमारतों में से एक 432 पार्क एवेन्यू में उनका एक पेंटहाउस भी है।
विज्ञापन

5 of 6
Saudi Arabia Crown Price Lifestyle - फोटो : instagram
मोहम्मद बिन सलमान का प्राइवेट जेट और कार कलेक्शन

मोहम्मद बिन सलमान बहुत ही लग्जरी कारों और प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं। सऊदी शाही परिवार के सदस्य होने के नाते उनके पास दुनिया की सबसे लग्जरी गाड़ियां और एयरक्राफ्ट है।

कार कलेक्शन- क्राउन प्रिंस सलमान लगभग 3 मिलियन डॉलर की बुगाटी चिरोन के मालिक हैं, जो कि दुनिया की सबसे महंगी और तेज गाड़ियों में से एक है। इसके अलावा उनके पास लैंबॉर्गिनी कीमत 3 करोड़ 32 लाख रुपये (4 लाख डॉलर), 12 करोड़ 45 लाख रुपये (करीब 1.5 मिलियन डॉलर) की ए मसीलारेन पी1 और चार करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक की रोल्स रॉयस फैंटम कार है। इसके अलावा भी उनके पास कई कीमती गाड़ियां हैं।

प्राइवेट जेट- रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2018 में उन्होंने एक अनुकूलित एयरबस A380 खरीदा था, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा यात्री विमान है। इस विमान की कीमत लगभग 373 करोड़ रुपये से अधिक (450 मिलियन डॉलर) आंकी जाती है। इस विमान में एक कॉन्सर्ट हाॅल, तुर्की स्टाइल का बाथ और क्राउन प्रिंस की लग्जरी गाड़ियों को रखने के लिए गैरेज है। यह भी कहा जाता है कि सऊदी क्राउन प्रिंस के पास बोइंग 747 भी है, जिसे अक्सर बैकअप विमान के रूप में उपयोग किया जाता है। इस विमान की कीमत 124 करोड़ रुपये यानी 150 मिलियन डॉलर आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी महंगी चीजों का शौक

क्राउन प्रिंस ने साल 2017 में 34.91 अरब रुपये (450 मिलियन डॉलर) की लियोनार्डो दा विंची पेंटिंग भी खरीदी। इसके अलावा उनके पास लगभग 31.27 अरब (400 मिलियन डॉलर) का लग्जरी यॉट है, जिसे उन्होंने रूसी वोडका टायकून यूरी शेफलर से खरीदा था। बताया जाता है कि इस यॉट को स्टीव जॉब्स के लिए तैयार किया गया था।

क्राउन प्रिंस की महंगी घड़ियां

उनके पास बहुत ही महंगी घड़ियों का शानदार कलेक्शन है। क्राउन प्रिंस के कलेक्शन में पटेक फिलिप ग्रैंडमास्टर चाइम है, जो अब तक की बनी सबसे जटिल घड़ियों में से एक है। इसकी अनुमानित कीमत 257 करोड़ रुपये यानी 31 मिलियन डॉलर बताई जाती है। 

-------------

अस्वीकरण: यह लेख विभिन्न रिपोर्ट्स से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें