फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त: महल जैसे इस घर में रहते हैं संजू बाबा, एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों रुपये

Wed, 24 Mar 2021 02:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
संजय दत्त - फोटो : Twitter
बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके संजय दत्त आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी विवादों को लेकर संजय दत्त हमेशा ही चर्चा में रहे हैं। जितना प्यार उनकी फिल्मों को दर्शकों द्वारा दिया जाता है, उतना ही पसंद उनकी तस्वीरों व वीडियो को भी किया जाता है। इसके अलावा संजय दत्त अपनी लैविश लाइफस्टाल के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज संजू बाबा एक कामयाब अभिनेता हैं, और अपनी पत्नी व बच्चों संग एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। तो चलिए आपको संजय दत्त की लाइइस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ आए संजयदत्त - फोटो : amar ujala
संजय दत्त ने मुन्ना भाई एमबीबीएस, खलनायक, वास्तव, सड़क, रॉकी, अग्निपथ, साजन, नाम, पुलिसगिरी, लगे रहो मुन्ना भाई, पीके, गुमराह और कलंक जैसी कई फिल्मों में काम किया और हर किसी को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना लिया।
विज्ञापन

3 of 7
संजय दत्त - फोटो : Instagram: @aalimhakim
बात संजय दत्त की कमाई की करें, तो वे फिल्मों, विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन के जरिए अच्छी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय एक फिल्म के लिए छह से आठ करोड़ रुपये फीस लेते हैं। इसके अलावा वे ब्रांड इंडोर्समेंट के जरिए भी करोड़ों रुपये कमाते हैं।

4 of 7
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : Instagram: @maanayata
यही नहीं, संजय दत्त ने कई अलग-अलग जगहों पर 50 करोड़ रुपये भी इनवेस्ट किए हैं। इसके अलावा संजय दत्त लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये इनकम टैक्स देते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : MercedesBenzInd
संजू बाबा कई लग्जरी कारों का भी शौक रखते हैं। उनके पास लगभग 10 से ज्यादा गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है। संजय दत्त के पास रॉल्स रॉयस घोस्ट, फरारी 599, बेंटले, लैंड क्रूजर, ऑडी मर्सिडीज, पोर्शे हार्ले और डुकाटी जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं, जो उनके गैरेज की शोभा बड़ा रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बात संजय दत्त के घर की करें, तो वे अपनी पत्नी और बच्चों संग मुंबई के पाली हिल इलाके में रहते हैं। उनका ये घर किसी से महल से कम नहीं है और ये ड्यूप्लेक्स घर है। उनके इस घर की कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इस घर को बहुत ही प्यारे तरीके से सजाया गया है और इसका इंटीरियर काफी प्यारा है। इस घर में हर सुख सुविधा भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sanjay Dutt - फोटो : instagram
बात संजय दत्त की कुल संपत्ति की करें, तो अगर उनकी सारी संपत्ति को मिला लिया जाए तो ये लगभग 60 मिलियन डॉलर से ज्यादा बैठती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें