फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan Net Worth: सैफ अली खान के पास है महल और करोड़ों की गाड़ियां, जानिए छोटे नवाब की नेट वर्थ

Wed, 16 Aug 2023 09:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के नवाब साहब सैफ अली खान की हाल ही में फिल्म भूत पुलिस आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन ने काम किया है। फिल्मों के अलावा सैफ अली खान अपने परिवार की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पत्नी करीना कपूर खान, बेटी सारा अली खान दोनों ही हिंदी फिल्मों की टाॅप की अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वैसे तो सैफ के परिवार में लगभग सभी लोग इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं लेकिन छोटे नवाब के नाम से प्रसिद्ध सैफ अली खान अपने आप में किसी राजा महाराजा से कम नहीं। सैफ अली खान को कपिल शर्मा शो पर ये कहते सुना गया कि वह सारे काम करते हैं जो एक आम आदमी करता है, लेकिन असल जिंदगी में सैफ कितने रईस हैं, इस बात का पता आप उनकी नेट वर्थ जो जान कर ही लगा सकते हैं। ये बात तो लगभग कई लोगों को पता होगी कि सैफ अली खान के पास पटौदी पैलेस है, लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि इस पैलेस के अलावा भी उनके पास कई महल जैसे बंगले हैं। यहां आप करोड़ों की गाड़ियों का कलेक्शन और आलीशान लाइफस्टाइल के मालिक सैफ अली खान की कुल संपत्ति के बारे में जानिए।

विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/saifalikhanf
सैफ अली खान की नेटवर्थ 

एक्टर सैफ अली खान पटौदी घराने के 10वें नवाब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान की कुल संपत्ति 15 करोड़ डाॅलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 1120 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में सैफ की संपत्ति में 70 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/saifalikhanf
सैफ अली खान की कमाई

हिंदी सिनेमा के टाॅप एक्टर सैफ की कमाई फिल्मों से होती है। इसके अलाववा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और निजी निवेशों से भी महीना करोड़ों कमाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ की हर महीने लगभग 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई है। वहीं सालाना वह 30 करोड़ रुपयों से ज्यादा कमा लेते हैं। सैफ सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। 

4 of 5
सैफ अली खान की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/fashioncentral.official
सैफ अली खान का आलीशान पटौदी पैलेस और बंगले

सैफ अली खान का पैतृक महल हरियाणा के पटौदी में स्थित है। इस आलीशान पैलेस की कीमत 800 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। इस पैलेस में राजशाही का पूरा नजारा देखने को मिल सकता है। हालांकि सैफ अपने महल में नहीं रहते, बल्कि मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। मुंबई के ग्रांड रेसिडेंसी होटल के पास टर्नर रोड पर स्थित इस लग्जरी अपार्टमेंट में वह करीना और अपने बच्चों के साथ रहते हैं। वैसे सैफ अली खान की प्राॅपर्टीज देश के 10 सबसे पाॅश माने जाने वाली लोकेशन पर भी हैं। बांद्रा में उनका करोड़ों का है। सैफ करीना से शादी होने से पहले वहीं रहते थे। सैफ के बाद दो बंगले और हैं, जिन्हें ऑस्ट्रियन आर्किटेक्ट ने डिजाइन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान की लाइफस्टाइल - फोटो : BMW
सैफ अली खान का कार कलेक्शन 

छोटे नवाब को लग्जरी गाड़ियों का शौक है। उनके पास ऑडी, बीएमडब्लू 7 सीरीज, लेक्सस 470, मस्टांग, रेंज रोवर और लैंड क्रूजर जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। उनके कार कलेक्शन में शामिल हर गाड़ी की कीमत 50 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें