Rose Day 2024 : 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। हालांकि प्यार के सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है, जिसका हर दिन प्यार को बढ़ावा देने वाला होता है। जिसे आप पसंद करते हैं, उसे गुलाब का फूल, टेडी और चॉकलेट देकर इम्प्रेस करते हैं तो वहीं प्रपोज और प्रॉमिस के साथ प्यार को जाहिर करने की कोशिश करते हैं।
इन सभी चरणों से होते हुए प्यार परवान चढ़ता है। वैलेंटाइन वीक के लिए बाजार सज चुके हैं। फूलों की दुकानें गुलाब से गुलजार हैं। वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन खास गुलाब के नाम होता है। हालांकि वैलेंटाइन वीक में रोज डे की सेलिब्रेशन क्यों की जाती है और इस दिन का क्या महत्व है, ये जानकर आप रोज डे मनाने का सही तरीका भी जान जाएंगे। आइए जानते हैं कि कब है रोज डे और क्यों मनाते हैं गुलाब का दिन।