फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Republic Day 2022: इन आकर्षक वॉलपेपर्स से भेजें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Wed, 26 Jan 2022 09:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
आज भारत  अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। यह वही दिन था जब 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। 20 साल बाद उसी दिन देश ने गणतंत्र की ओर अपना कदम बढ़ाया। उसके बाद से हर साल इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर धूमधाम से मनाया जाने लगा। भारत विविधताओं और कई संस्कृति का देश है। सभी की धर्म-जाति और भौगोलिक आधार पर अपनी-अपनी मान्यताएं और पर्व हैं लेकिन आज का दिन जाति-पाति से भी ऊपर भारतीयों का दिन है। देश का हर नागरिक, चाहे वह महिला हो या पुरुष, पंजाबी हो या तमिल, गरीब हो या अमीर पूरी दुनिया में सबकी एक ही पहचान है, वह भारतीय होने की। ऐसे में गणतंत्र दिवस का पर्व हर किसी के लिए गर्व का दिन होता है। इस मौके पर लोग एकत्र होकर ध्वजारोहण करते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। गणतंत्र दिवस पर आप भी अपने प्रियजनों व दोस्तों को खूबसूरत गणतंत्र दिवस के वॉलपेपर के जरिए शुभकामना संदेश भेजें। 
विज्ञापन

2 of 10
Republic Day 2022 Wishes - फोटो : amar ujala
विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 10
Republic Day 2022 Wishes - फोटो : amar ujala
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

4 of 10
Republic Day 2022 Wishes - फोटो : amar ujala
वतन हमारा ऐसा कि कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कि कोई न तोड़ पाए।
दिल एक और एक जान है हमारी,
ये हिंदुस्तान शान है हमारी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 10
Republic Day 2022 Wishes - फोटो : amar ujala
भारत के उन वीरो को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

6 of 10
Republic Day 2022 Wishes - फोटो : amar ujala
झुककर करो उनको सलाम
जिनके हिस्से में आया ये मुकाम
खुशनसीब हैं वो लोग
जिनका खून आया देश के काम।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

7 of 10
Republic Day 2022 Wishes - फोटो : amar ujala
न हिंदू हैं, न मुस्लिम
हम तो हैं भारतवासी।
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

8 of 10
Republic Day 2022 Wishes - फोटो : amar ujala
जब संस्कार, संस्कृति और शान मिले
ऐसे हिंदू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले,
रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर,
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिलें।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

9 of 10
Republic Day 2022 Wishes - फोटो : amar ujala
न भूलेगा देश कभी वह नजारा
जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला
उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी
चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

10 of 10
Republic Day 2022 Wishes - फोटो : amar ujala
भारतीय होने पर करो गर्व,
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
हर घर में तिरंगा लहराओ।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें