फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: कोरोना काल में आया ऑनलाइन शादियों का ट्रेंड, कार्ड-तोहफे और मेहमान सब रहा डिजिटल

Fri, 31 Dec 2021 12:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Year Ender 2021 ऑनलाइन शादी - फोटो : instagram/zo_wed/
साल 2021 भी कोरोना वायरस के खतरे के बीच बीता। इस साल भी संक्रमण से बचाव के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगे। लोग आपस में मिल नहीं सकते थे। किसी तरह का समारोह, शादी पार्टी में कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए थे। लोग यात्रा नहीं कर सकते थे, तो वहीं शादी पार्टी में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हो सकते थे। इसका असर ये हुआ कि सालों से शादी को लेकर चली आईं परंपराओं में कुछ बदलाव हुआ। भारत में शादी किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं होती है, जहां दूल्हा-दुल्हन के अलावा उनके परिवार, रिश्तेदार, दोस्त, आस पड़ोस के लोग समेत पंडित पुरोहित आदि शामिल होते हैं। हजारों की संख्या में मेहमानों के बीच लड़का और लड़की एक दूसरे के साथ रहने की कसमें लेते हैं। लेकिन इस साल कोरोना के कारण ऑनलाइन शादी का चलन शुरू हुआ। डिजिटल कार्ड से लेकर ऑनलाइन गिफ्ट देने की तरकीब लोगों ने निकाली। कहीं दुल्हन का भाई वीडियो कॉल के जरिए बहन की शादी में शामिल हुआ तो कहीं पंडित ने फोन पर ही मंत्रोच्चारण के साथ फेरे कराए। चलिए जानते हैंं साल 2021 में ऑनलाइन शादियां कैसे हुई?
विज्ञापन

2 of 5
Year Ender 2021 ऑनलाइन शादी - फोटो : instagram/artlicious.__
डिजिटल इनविटेशन कार्ड

वर्चुअल शादियों में न तो ज्यादा मेहमानों को बुलाया गया और न ही शादी के निमंत्रण कार्ड बांटे जा सकते थे। ऐसे में शादी में शामिल होने वाले परिवार के 20 लोगों को डिजिटल कार्ड के जरिए न्योता दिया गया। यहां तक कि परिवार के बाकी सदस्यों, जिनकी शादी में चाहकर भी प्रतिबंधों के बावजूद बुलाया नहीं जा सकता था, उन्हें भी डिजिटल कार्ड के जरिए निमंत्रण दिया गया। डिजिटल इनविटेशन कार्ड ट्रेंड में रहा, जिसमें मेहमानों से लाइव वीडियो पर जुड़कर शादी में शामिल होने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
Year Ender 2021 ऑनलाइन शादी - फोटो : iStock
ऑनलाइन शगुन और गिफ्ट

रिश्तेदार और दोस्त शादी में शामिल नहीं हो सकते थे। ऐसे में लोगों ने वर वधु को मोबाइल के जरिए शगुन और तोहफे दिए। किसी ने गूगल पे या फोन पे के जरिए शगुन भेजा, तो किसी ने ऑनलाइन ऐप के माध्यम से तोहफे दिए।

4 of 5
Year Ender 2021 ऑनलाइन शादी - फोटो : istock
लाइव ऐप पर जुड़े मेहमान

कोविड गाइडलाइन के तहत शादी में 20 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई। ऐसे में घर के लोग ही शादी में शामिल हुए बाकी रिश्तेदार और दोस्तों को लाइव ऐप के जरिए शादी में जोड़ा गया। करीबियों ने शादी को वीडियो कॉल, लाइव ऐप के जरिए देखा और वर वधु को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Year Ender 2021 ऑनलाइन शादी - फोटो : Istock
वीडियो कॉल कर पंडित ने पढ़े

इस साल ऐसे भी मामले सामने आए, जहां शादी में वर-वधु तो थे लेकिन शादी कराने वाले पंडित नहीं पहुंचे। इस तरह की शादी में पंडित ने वीडियो कॉल के जरिए मंत्र पढ़े और दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराए। मौलवी ने वीडियो कॉल पर निकाह कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें