हर साल एक अगस्त से लेकर सात अगस्त के बीच विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। स्तनपान के महत्व के प्रति समाज में जागरुकता फैलाने के मकसद से यह सप्ताह मनाया जाता है। विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week) के दौरान विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों के जरिए बताया जाता है कि मां का दूध बच्चे के विकास के लिए कितना जरूरी है। हम सभी जानते हैं कि मां का दूध शिशु को संक्रमण और कई तरह की बीमारियों से बचाता है। आइए जानते हैं नवजात शिशुओं के लिए कितना जरूरी है स्तनपान