फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें महिलाएं अपने पति से रखती हैं कौन-सी उम्मीदें

Fri, 20 Sep 2019 09:10 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अगर आपकी शादी को काफी समय हो गया है और आप चाहते है कि यह रिश्ता हमेशा के लिए बना रहे तो ऐसे में आपको अपनी पत्नी की कुछ बातों पर ध्यान देना पड़ेगा। आपके लिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपनी पत्नी की  छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। पत्नियों की कुछ ऐसी बातें है जिन्हें वह चाहती है कि उनके पति उन बातों पर ध्यान दें। आइए जानते हैं इन बातों को विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 6
ऐसे बनाएं रिश्ते मजबूत
अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत एवं स्थिर बनाए रखना चाहते हैं , तो इस बात पर जरूर ध्यान दें कि आपकी पत्नी आपसे क्या कहती है। यही नहीं बल्कि वह अपनी बात को कैसे कह रही है, इस बात का भी विशेष ध्यान रखें। अगर आप इस बात को अनदेखा करते हैं और उनके बोलने के तरीके को नहीं समझ पाते , तो यह बात आपके लिए  मुश्किल में डाल सकता है। यही नहीं बल्कि इसका असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपकी पत्नी क्या और किसी तरह से बोल रही हैं। अगर आप इन बातों पर ध्यान नहीं देते तो इस स्थिति में महिलाएं सोचने लगती हैं कि आप उनकी परवाह नहीं करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
couple
हाव-भाव समझे
कई बार महिलाएं अपने हाव-भाव से सबकुछ बता देती हैं। अगर वह आपके स्पर्श से दूर होती हैं, या आपसे दूरी बनाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में आपको उनके यह हाव-भाव समझना जरुरी है। सिर्फ  हाव-भाव को समझना ही काफी नहीं है, आपको उसी अनुसार जवाब भी देना चाहिए। अक्सर महिलाएं चाहती हैं कि उनके पति उनके हाव-भाव से सारी बातें समझ जाएं

4 of 6
Couple - फोटो : social media
समस्याओं को सुनें
अगर आपी पत्नी की जिंदगी में कुछ समस्या आ जाती है तो उनकी बात को बिना सुने ठीक करने की कोशिश न करें। ऐसा करने से पहले अच्छे ढंग से सुन लें कि वह क्या कह रही है? अक्सर ज्यादातर महिलाएं चाहती हैं कि उनके पति उनकी समस्या को शांति से सुनें, लेकिन यह जरुरी नहीं कि वे हमेशा यह चाहें कि उनके पति समाधान पेश करें।
विज्ञापन

5 of 6
couple - फोटो : Social Media
सतर्कता बरतें
किसी भी रिश्ते में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। ऐसे में आपको अपने रिश्ते में ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए जिससे आपकी पत्नी को असुरक्षित महूसस हो। जब आपकी पत्नी आपके अतीत के बारे में असुरक्षित महसूस करती है तब आपको उन मुद्दों पर बात नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समझे उनके तरीके
कहते हैं कि हर किसी के प्यार करने का अंदाज अलग-अलग होता है। ऐसे में अगर आपकी पत्नी आपको प्यार करती हैं तो आपको उनके प्यार करने के तरीके को समझना चाहिए। चाहे वह शारीरिक स्नेह हो, खाना बनाना, उपहार देना या आपको देखते ही मुस्कुरा जाना हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें