फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं दांपत्य जीवन में प्यार

Thu, 19 Sep 2019 03:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
पतियों के बहुत सारे रूप होते हैं। रोमांटिक, गुस्सैल, शांत या फिर उदासीन। हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति रोमांटिक हो, लेकिन बहुत बार उनका पाला बोरिंग इंसान से पड़ जाता है। वो अपनी पत्नी को प्यार तो बहुत करते हैं लेकिन जाहिर नहीं करते हैं और फिर जिंदगी नीरस हो जाती है। अगर आपके पति भी काम के दबाव में आकर बोरिंग हो गए हैं तो इन तरीकों को आजमाएं। फिर देखिएगा कैसे आपके बोरिंग पति का मूड बदलता है।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
जरूरी नहीं है कि पति ही हमेशा सरप्राइज दें। पत्नी होने के नाते आपका भी फर्ज बनता है कुछ सरप्राइज देने का। कभी आप भी पति को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट लाकर दीजिए। फिर देखिए कैसे पति का मूड बदलता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
सुबह काम की कितनी भी जल्दी हो लेकिन प्यार भरी झप्पी के साथ दिन की शुरुआत करें। ऐसा करने से आपका तो पूरा दिन खुशनुमा बीतेगा ही साथ ही आपके पति भी खुश हो जाएंगे।

 

4 of 5
- फोटो : pixa
अपने बेडरूम को पति की पसंद के हिसाब से सजाइए। मसलन उनके पसंद की बेडशीट या फिर कोई खास सुगंध जो उन्हें भाती हो उस महक का रूम फ्रेशनर, पसंदीदा संगीत, ये सब जरूर ही काम से लौटे हुए थके हारे पति को लुभाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
हनीमून केवल एक बार ही नहीं मनाया जा सकता है। आप चाहे तो दुबारा भी घूमने जा सकते है और इसे सेकेंड हनीमून जैसा समझें। इस दौरान वो सब करें जो पहले हनीमून के समय किया था। ऐसा करने से आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें