फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक 2024: प्यार के सप्ताह में करना चाहते हैं रिश्ता मजबूत तो पार्टनर को तोहफे में दें ये चीजें

Thu, 08 Feb 2024 04:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस वैलेंटाइन वीक में अपना रिश्ता और मजबूत करना चाहते हैं, तो अपनी पार्टनर को तोहफे में ये सात चीजें जरूर दें। 
विज्ञापन
1 of 9
वैलेंटाइन वीक 2024 - फोटो : istock
हर साल फरवरी के महीने में प्यार का सप्ताह आता है, जिसका इंतजार हर कपल को रहता है। इस हफ्ते में लोग प्यार का इजहार अपने पार्टनर के साथ करते हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए लोग अपने पार्टनर को डिनर पर ले जाते हैं, और उन्हें सरप्राइज देते हैं।

वैसे तो इस हफ्ते का सबसे खास दिन वैलेंटाइन दिन होता है, लेकिन इसकी शुरुआत एक सप्ताह पहले 7 फरवरी से ही हो जाती है। दरअसल, वैलेंटाइन वीक में रोज डे, प्रपोज डे, टेडी डे, चॉकलेट डे, प्रमिस डे, हग डे और किस डे मनाया जाता है। सबसे आखिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है।

अगर आप भी अपने रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अपनी पार्टनर को सात दिन अलग-अलग तोहफा दे सकते हैं। अगर आप अपनी पार्टनर को सातों दिन अलग-अलग तोहफा देंगे तो इससे आपके बीच प्यार और बढ़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 9
वैलेंटाइन वीक 2024 - फोटो : Pixabay
रोज डे

इस प्यार के हफ्ते का पहला दिन 7 फरवरी को मनाया जाता है। वैसे तो रोज डे निकल चुका है, लेकिन आप अपने पार्टनर को गुलाब का फूल तो कभी भी दे सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
वैलेंटाइन वीक 2024 - फोटो : iStock
प्रपोज डे

 8 फरवरी के दिन आप अपने पार्टनर को अंगूठी तोहफे में दे सकते हैं। जरूरी नहीं है कि इसमें हीरा लगा हो या फिर ये सोने की हो, क्योंकि यहां बात प्यार जताने की हो रही है। आप आर्टफिशियल या फिर चांदी की अंगूठी देकर भी उन्हें खुश कर सकते हैं।

4 of 9
वैलेंटाइन वीक 2024 - फोटो : istock
चॉकलेट डे

9 फरवरी को चॉकलेट डे के दिन अपने पार्टनर को चॉकलेट जरूर तोहफे में दें। आप चाहें तो चॉकलेट से ही बुके तैयार करके उन्हें दे सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
वैलेंटाइन वीक 2024 - फोटो : डेमो
टेडी डे

10 फरवरी के दिन आप अपनी पार्टनर को अगर क्यूट सा छोटा सा टेडी भी देंगे, तो ये उनके लिए बेहद स्पेशल होगा। ऐसे में इस दिन अपने पार्टनर को टेडी तोहफे में दें। 
विज्ञापन

6 of 9
वैलेंटाइन वीक 2024
प्रॉमिस डे

11 फरवरी के दिन आप अपने पार्टनर को खुद से एक लेटर लिखकर तोहफा दे सकते हैं। एक पत्र में आप उनसे कुछ खास वादा कर सकते हैं, जो उनके लिए सबसे खास रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 9
वैलेंटाइन वीक 2024 - फोटो : Pixabay
हग डे

12 फरवरी को ये दिन मनाया जाता है। अगर आप कहीं दूर रहते हैं तो अपने पार्टनर को एक ऐसा टेडी गिफ्ट करें, जिससे उन्हें आपके पास होने का एहसास होता रहे। 

8 of 9
वैलेंटाइन वीक 2024 - फोटो : iStock
किस डे

ये दिन वैलेंटाइन डे के एक दिन पहले 13 फरवरी को ही आता है। ऐसे में किस डे पर आप अपने पार्टनर को दिल के आकार का कुशन गिफ्ट कर सकते हैं जिसके ऊपर प्यार भरी लाइनें लिखी होती हैं।
विज्ञापन

9 of 9
वैलेंटाइन वीक 2024 - फोटो : istock
वैलेंटाइन डे

ये दिन बेहद खास होता है। ऐसे में आप अपनी पार्टनर को कुछ ऐसा तोहफा दें, जो हमेशा उनके साथ रहे। ऐसे में आप उन्हें गले के लिए हल्का सा पेंडेंट सेट भी गिफ्ट कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें