अक्सर देखा जाता है कि सास-बहु की आपस में नहीं पटती। जिस वजह से उनका सारा गुस्सा आप पर निकलता है। उस समय उन पर गुस्सा करने के बजाय उनकी बात शांति से सुनें और जब वह शांत हो जाए तो उसे प्यार से समझाएं। अगर उसकी गलती है तो भी उसे बताएं कि वह कहां गलत हैं, लेकिन इस दौरान उसे बिलकुल भी डांटे नहीं।