फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी को यूं प्रपोज किया था डेनियल वेबर ने, डेटिंग के तीन साल बाद की थी शादी

Sat, 14 Sep 2019 04:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
सनी लियोनी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अपने टैलैंट के दम पर बॉलीवुड में मुकाम बनाने वाली सनी लियोनी हर किसी के दिल पर राज करती हैं। लेकिन उनके दिल पर तो पति डेनियल वेबर का राज है। हर कदम पर बीबी का साथ देने वाले डेनियल की पहली मुलाकात सनी से कैसे हुई आइए जानें।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
कैसे हुई पहली मुलाकात
तीन बच्चों की मां बन चुकी सनी की पहली मुलाकात डेनियल से बहुत ही साधारण हुई थी। कॉमन दोस्त के जरिए वेगास के एक क्लब में वो डेनियल से मिली थी। सनी बताती हैं कि उनकी तरफ से ये पहली नजर का प्यार नही था लेकिन डेनियल उन्हें पहली ही नजर में देखते ही पसंद करने लगे थे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
फिर शुरु हुआ बातों का दौर
सनी लियोनी बताती हैं कि पता नहीं कहां से डेनियल को मेरा नंबर और ई-मेल आईडी मिल गई थी। लेकिन उन्होंने फोन करने के बजाय मेल किया। ये बात सनी को बेहद पसंद आई और फिर बातों का सिलसिला चल पड़ा। 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
पहली डेट
फिर एक दिन न्यूयार्क जाते समय डेनियल ने सनी से  मिलने के लिए पूछा और उन्होंने हां कर दी। सनी बताती हैं कि पहली ही डेट पर वो घंटों लेट पहुंची लेकिन डेनियल किसी जेंटलमैन की तरह मेरा इंतजार करते रहे। वहां उन्होंने तीन घंटे साथ में बिताए और लम्हा बहुत खास था क्योंकि सनी को एहसास हो रहा था कि उस पूरे रेस्टोरेंट में उन दोनों के सिवाय कोई नहीं है। डेनियल ने सनी को इम्प्रेस करने के लिए सीडी और पूरी दुनिया से लाए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। जिसे देखकर सनी को डेनियल से प्यार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे किया था प्रपोज
सनी बताती हैं कि एक दिन जब वो अपनी रिंग रखने के लिए बॉक्स खोज रही थी तभी डेनियल ने उन्हें एक बॉक्स दिया और कहा मेरे पास तुम्हारे लिए एक और रिंग है। सनी को डेनियल के प्रपोज करने का ये तरीका बहुत पसंद आया और उन्होंने फौरन हां कर दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें