फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में बेहद जरूरी हैं ये 3 बातें, नहीं तो हो सकता है ब्रेकअप

Sat, 14 Sep 2019 08:41 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship
कहा जाता है शादी दो लोगों का मेल होता है। इस मेल में दो लोगों एक- दूसरे के हो जाते हैं। दोनों लोगों का समर्पण ही शादी को मजबूत बनाता है। ऐसे में हमें शादी से जुड़े कुछ भ्रमों से बचे रहना चाहिए। यह भ्रम किसी भी रिश्ते को खोखला कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी-शुदा जिंदगी को बरकरार रखने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं यह खास बातें कौन-सी हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
relationship - फोटो : pixa
प्यार में कहना भी है जरूरी
यह बात सच है कि प्यार में बिना कहें मन की बात को समझा जा सकता है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। हमें अपने जीवन साथी को अपनी इच्छाओं, जरूरतों, अपेक्षाओं को खुद से ही बताना चाहिए। बिना बताएं कोई भी बात को समझना बेहद मुश्किल होता है। मान लिजिए की अगर वह समझ भी जाएं तो वह उसे पूरा करने में असर्मथ हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप खुद से अपनी बातों का इज़हार करेंगे तब आपकी  इच्छाओं, जरूरतों, अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से समझा जाएगा। आपकी बातें ही हैं जो आपके साथी को बताएंगी कि आप अपने रिश्ते में क्या चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
relationship - फोटो : pixa
प्यार पाने के लिए पहले प्यार देना पड़ता है
हर रिश्ते में यह बेहद जरूरी है कि कभी-कभी पार्टनर की पसंद की चीजे़ भी की जाए, चाहे आपका मन न हो। कई बार पार्टनर की कोई बात हमें बेहद बुरी लग जाती है जिसके कारण हमें अपने पार्टनर के लिए कोई फीलिंग्स नहीं आती है। ऐसे में हम अपने पार्टनर के लिए कुछ भी फील नहीं करते हैं। लेकिन एक रिश्ते में ऐसा जाहिर नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्यार पाने के लिए पहले प्यार देना पड़ता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके पार्टनर के दिल में आपके लिए स्नेह जागेगा। इसी की वजह से आपके मन में भी अपने पार्टनर के लिए प्रेम भावना जागेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
relationship - फोटो : pixa
साथी को उसकी गलतियां बताकर उसे सुधारा जा सकता है
एक रिश्ते में गलतियां तो होती रहती हैं। अपने पार्टनर की गलतियों को जरूर बताना चाहिए लेकिन ब्लेम गेम नहीं खेलना चाहिए। जब आप उन्हें उनकी गलती बता रहें होंगे तब उन्हें उनकी अच्छाइयों की ओर भी ध्यान दिलाएं। इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आलोचना का तरीका सही हो। गलतियां बताने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने पार्टनर को नीचा दिखा रहे हैं। बल्कि ऐसा करने से वह अपनी गलतियों को सुधार पाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें