प्यार में कहना भी है जरूरी
यह बात सच है कि प्यार में बिना कहें मन की बात को समझा जा सकता है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। हमें अपने जीवन साथी को अपनी इच्छाओं, जरूरतों, अपेक्षाओं को खुद से ही बताना चाहिए। बिना बताएं कोई भी बात को समझना बेहद मुश्किल होता है। मान लीजिए की अगर वह समझ भी जाए तो वह उसे पूरा करने में असमर्थ हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप खुद से अपनी बातों का इज़हार करेंगे तब आपकी इच्छाओं, जरूरतों, अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से समझा जाएगा। आपकी बातें ही हैं जो आपके साथी को बताएंगी कि आप अपने रिश्ते में क्या चाहते हैं।