कहते हैं प्यार एक एहसास है, जिसे महसूस किया जाता है। महज किसी से ये कहने से कि आपको उनसे प्यार है, इससे प्यार नहीं हो जाता। जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं, तो आपकी कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। आपको उन्हें समय देना पड़ता है, उनका ख्याल रखना पड़ता है, उनके बारे में सोचना पड़ता है आदि बहुत कुछ करना पड़ता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि किन्ही कारणों की वजह से रिलेशनशिप में पार्टनर इग्नोर करने लगते हैं, जिसकी वजह से दूसरा पार्टनर हमेशा परेशान रहता है। तो चलिए आपको कुछ तरीके बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।