फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को भेज रहे हैं स्कूल तो इन बातों का दें ध्यान, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Sun, 14 Mar 2021 05:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
school - फोटो : istock
जब एक कपल के जीवन में बच्चे का प्रवेश होता है, तो उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। खुद के बारे में सोचने से पहले माता-पिता अपने बच्चों के बारे में सोचते हैं, उनकी हर एक जरूरत का ध्यान रखते हैं, उनके अच्छे-बुरे के बारे में सोचते हैं आदि कई चीजों का ध्यान देते हैं। वहीं, जब बच्चा धीरे-धीरे बड़ा होता है तो फिर उसे स्कूल भेजने का समय भी आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब बच्चे को हम पहली बार स्कूल भेजते हैं, तो उसे कुछ बातों के बारे में बताना पड़ता है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको वे बातें बताते हैं, जो आपको अपने बच्चों को बतानी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
परिचय देना सिखाएं
  • जब बच्चा स्कूल जाता है, तो वहां उसके साथ उसके माता-पिता नहीं होते हैं। वहां बच्चा अकेला होता है, ऐसे में स्कूल के अध्यापक से लेकर वहां मौजूद सभी लोग बच्चे से उसका परिचय पूछते हैं। इसलिए आपको उसे उसके नाम, माता-पिता का नाम, घर का पता, उसकी रूचियों जैसी बातों के बारे में सीखाना चाहिए। ताकि बच्चा स्कूल में अपना परिचय अच्छे से दे पाएं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अनजान व्यक्ति से रहें सावधान
  • आपका बच्चा चाहे पहली बार स्कूल जाना शुरू कर रहा है या कई सालों से स्कूल जा रहा है, तब भी आपको उसे एक चीज हमेशा सिखानी चाहिए कि वो कभी अनजान लोगों से न मिलें, ऐसे लोगों से बात न करें और न ही उनके द्वारा दी गई चीज खाए आदि। बच्चे को आप बैड और गुड टच के बारे में सिखा सकते हैं। कोशिश करें कि आप अपने बच्चे को खुद स्कूल से लेकर आएं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बड़ों का आदर करना सिखाएं
  • बच्चा जब भी स्कूल जाता है, तो उसे सिखाएं कि उसे कैसे बड़ों का आदर करना है। बच्चे को बताएं कि जब भी आप किसी से बात करें तो आप करके बात करें, कोई आपकी मदद करता है तो आप उन्हें धन्यवाद कहें, किसी से कोई काम करने के लिए कह रहे हैं तो प्लीज का उपयोग करें, सभी के साथ घुल-मिलकर रहना सिखाएं आदि। ऐसा करके लोग बच्चे समेत उसके माता-पिता की तारीफ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अच्छी आदतें सिखाएं
  • जब बच्चा स्कूल जाने लगता है तो वो घर से बाहर निकलता है। ऐसे में उसकी अच्छी-बुरी आदतों का ध्यान हर कोई देता है। बच्चा जब स्कूल जाए तो उसे बताएं कि खाना खाने से पहले और बाद में अच्छी तरह से अपने हाथों और मुंह को धोएं, शौचालय जाने के बाद भी हाथों को अच्छे से धोएं, कैसे टॉयलेट सीट पर बैठना है, शौच करने के बाद फ्लश करना सिखाएं आदि। ये सब आदतें अच्छी आदतों में आती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें