फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप की खास बातें: लड़के आज ही बदल लें ये चार आदतें, वरना गर्लफ्रेंड हो सकती है परेशान

Fri, 22 Sep 2023 09:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टूटने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Relationship Tips: जब दो लोग एक रिश्ते में बंधते हैं, तो कई तरह की खुशियां आती हैं। जैसे- एक लड़का-लड़की रिलेशनशिप के रिश्ते में संग आते हैं, तो उनके आसपास खुशियां तो होती ही हैं, लेकिन इसके बाद वो एक-दूसरे को सही मायनों में जानने लगते हैं। इसी दौरान जो चीजें सामने आती हैं उससे पता चलता है कि ये रिश्ता कितना लंबा चलेगा। पर क्या आप ये जानते हैं कि अक्सर लड़कों की कुछ बुरी आदतों के कारण ये रिश्ता बेहतर ढंग से नहीं चलता है और कई बार तो ये रिश्ते टूट भी जाते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं लड़कों की वो आदतें जिनके कारण उनका रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टूटने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
ये हैं वो आदतें:-

नंबर 1
  • शक एक ऐसी चीज है, जो किसी भी रिश्ते को तोड़कर रख देता है। उदहारण के लिए आपकी गर्लफ्रेंड कहां जा रही है, किससे बात कर रही है है, उसकी जासूसी करना, उसका मोबाइल चेक करना ये गलत आदते हैं जिनकी वजह से रिश्ता टूट सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टूटने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
नंबर 2
  • आपको अपनी गर्लफ्रेंड से बात करनी चाहिए, फिर चाहे आप सामने हो या फिर दूर हो आदि। कई लड़कियों की शिकायत होती है कि उनका पार्टनर उनसे कॉल पर बात नहीं करता है। कई लड़के तो अपने मोबाइल में ही लगे रहते हैं। ऐसा न करें वरना आपका रिश्ता खराब हो सकता है, क्योंकि लड़कियों को लड़कों की ये आदत पसंद नहीं आती है।

4 of 5
रिलेशनशिप टूटने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
नंबर 3
  • झूठ, आप अगर अपने दोस्तों संग पार्टी करने जा रहे हैं, आप देर से आएंगे या आपसे कोई गलती हो गई है आदि। तो आपको अपनी गर्लफ्रेंड से झूठ नहीं बोलना चाहिए। लड़कियों को वो लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते जो झूठ बोलते हैं और इस वजह से रिश्ता भी टूट सकता है। इसलिए इस आदत को बदलना रिश्ते के लिए बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टूटने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
नंबर 4
  • लड़कों की नशा करने की आदत लड़कियों को परेशान करती है और कई बार तो यही वजह रिश्ता टूटने की वजह भी बनती है। इसलिए अगर आप धूम्रपान, शराब या किसी और प्रकार का नशा करते हैं, तो ये आपके रिश्ते को खराब करने की एक वजह बन सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें