फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Ganesh Chaturthi 2023 Wishes: 'गणपति बप्पा मोरया', प्रियजनों को भेजें गणेश चतुर्थी के ये शुभकामना संदेश

Tue, 19 Sep 2023 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ganesh Chaturthi 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi: आज यानी 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति प्रतिमा की स्थापना की जाती हैं। लोग अपने घऱ, कालोनी और पंडालों में गणपति जी की स्थापना करते हैं और 10 दिन का उत्सव मनाते हैं। मान्यता है कि 10 दिनों के लिए गणेश जी भक्तों के घर पर अतिथि के तौर पर विराजमान होते हैं। इस मौके पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जाता है। कई लोग उपवास करते हैं तो कई भजन कीर्तन करते हैं। 

महाराष्ट्र और गुजरात में गणपति उत्सव का विशेष महत्व होता है। गणेश पंडालों में भव्य आरती का आयोजन होता है। घर से लेकर पंडालों तक रौनक रहती है। वहीं 10वें दिन अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। अगर आप भी गणेश उत्सव मना रहे हैं और आज गणपति प्रतिमा की स्थापना की योजना है तो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को गणेश चतुर्थी पर शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां से गणपति उत्सव के आकर्षक शुभकामना संदेशों को डाउनलोड करके करीबियों को भेजें।
विज्ञापन

2 of 5
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
रिद्धि-सिद्धि के तुम दाता
दीन दुखियों के भाग्य विधाता
जय गणपति देवा।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 5
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
आपकी खुशियां गणेश जी की सूंड की तरह लंबी हो
आपकी जिंदगी उनके पेट की तरह मोटी हो
और जीवन का हर पल लड्डू की तरह मीठा हो।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

4 of 5
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा
ये गणेश जी का दरबार है
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को
अपने हर भक्त से प्यार है।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं !
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
आते बड़े धूम-धाम से गणपति जी
जाते बड़े धूम-धाम से गणपति जी
आखिर सबसे पहले आकर
हमारे दिलों में बस जाते हैं गणपति जी।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें