कपल
- फोटो : social media
रिश्ते को निखरने दें
अगर आपको कोई बेहद पंसद है। आप दोनों का बातें और मुलाकातें दोनों बढ़ने लगी हैं और आप चाहती हैं कि आपका यह रिश्ता आगे बढ़े। लेकिन अपने दिल की बात को बताने से पहले , वह तीन शब्द बोलने से पहले एक बार सही से सोच लें। किसी भी चीज़ के लिए जल्दबाजी अच्छी नहीं होती है। अपने पार्टनर को आई लव यू बोलने से पहले आप अपने रिश्ते को करीब छह महीने का समय जरूर दें। इस दौरान आप उन्हें अच्छे से जान पाएंगी , कई ऐसी स्थितियां भी आएंगी जब आपको यह पता चल जाएगा कि क्या वह आपके लिए एकदम सही है या नहीं? इन सब के बाद अगर आपका दिल और दिमाग उनके लिए सहमति देता है तो प्यार के तीन अक्षर आप बोल सकती हैं।