फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पांच टिप्स आपके रिश्ते को बनाएंगे मजबूत, जरूर ध्यान में रखें इन्हें

Fri, 18 Sep 2020 11:38 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किसी के साथ रिलेशनशिप में जाना तो आसान होता है, लेकिन उसे उतनी ही अच्छी तरह से निभा पाना कठिन होता है। जिस तरह से पौधे को बढ़ने के लिए खाद और पानी की जरुरत होती है, उसी तरह से एक रिश्ते को निभाने के लिए भी प्यार और आपसी समझ की जरुरत होती है। अगर रिश्ते को सही तरह से न निभाया जाए तो पौधों के तरह रिश्ते भी मुरझाने लगते हैं। जब दो लोग एक साथ होते हैं तो उनके विचार, रहन सहन सब अलग होता है। इसलिए रिश्ते में प्यार के साथ झगड़ा होना भी स्वाभाविक होता है। कुछ कपल्स इन परेशानियों को आपसी सूझ-बूझ से सुलझा लेते हैं तो कुछ रिश्ते टूट जाते हैं। इसलिए अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरुरी होता है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बिजी होने की वजह से या किसी और कारण से पार्टनर को टाइम न दे पाने की वजह से रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। इसलिए पार्टनर के साथ समय बिताना भी जरुरी होता है। टाइम निकाल कर अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएं, जिसमें सिर्फ आप दोनों हो। जरुरी नहीं है कि आप कहीं बाहर घूमने ही जाएं बल्कि आप दोनों मिलकर कुछ अच्छी एक्टीविटी भी कर सकते हैं। कैरम या कार्डस खेल सकते हैं। अपने पार्टनर के लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिससे उनको महसूस हो कि आप उनकी कितनी केयर करते हैं। कोई ऐसा काम करें जो आप दोनों को ही पसंद हो। इससे आप दोनों के बीच की बॉन्डिंग मजबूत बनेगी।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जिस तरह से पार्टनर के साथ टाइम बिताना जरुरी होता है, उसी तरह से हर रिश्ते में स्पेस की जरुरत भी होती है। एक-दूसरे की जिंदगी में हद से ज्यादा दखल देना आपके रिश्ते को खराब कर सकता है, क्योंकि हर इंसान की जिंदगी में और भी रिश्ते होते हैं, जिन्हें वक्त देना भी जरुरी होता है। कभी-कभी इंसान कुछ समय अकेले गुजारना चाहता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप उनसे बिल्कुल बातचीत बंद कर दें बल्कि ऐसे में उसे कुछ टाइम ज्यादा डिस्टर्ब न करें। अगर पार्टनर कुछ टाइम अपने दोस्तों के साथ बिताना चाहता है, तो ज्यादा रोक-टोक न करें।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिलेशनशिप में भावनात्मक जुड़ाव होना बहुत जरुरी होता है। कोई भी रिश्ता तभी आगे जाता है जब दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव हो। कुछ लोग प्यार को जताते नहीं हैं, लेकिन प्यार करने के साथ इसे जताना भी जरुरी होता है। इसके लिए समय-समय पर एक दूसरे के लिए कुछ ऐसा करें कि जिससे पार्टनर को आपसे लगाव महसूस हो, नहीं तो दो लोगों के बीच का ये रिश्ता के बेडरुम तक सिमट कर रह जाता है और रिश्ता बोझ लगने लगता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
आपसी समझ और प्यार के साथ रिश्ते में भरोसा होना सबसे ज्यादा जरुरी होता है। दो लोगों के बीच के रिश्ते की बुनियाद ही विश्वास पर टिकी होती है। जिन लोगों के बीच में भरोसे की कमी होती है, उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाता है, इसलिए अपना पार्टनर पर भरोसा रखें। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में को ये और भी जरुरी होता है। दूर रहते हुए भी रिश्ते को निभाना बहुत चैलेंजिंग होता है। इसलिए अपने पार्टनर पर विश्वास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब आपका पार्टनर आपसे कुछ कहता है तो आप उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं या फिर मजाक में टाल देते हैं, कभी-कभी तक तो सही है लेकिन हर बार ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए खराब हो सकता है। उनको लगेगा कि आपके लिए उनकी कोई बात मायने नहीं रखती है इसलिए जब पार्टनर आपसे कोई बात कर रहा हो तो उसे ध्यान से सुने। इसी तरह जब आपके बीच झगड़ा हो तो बहस करने की बजाय अपने पार्टनर की बात को सुने और समझे की वे आपसे क्या कहना चाहते हैं। इससे आपके बीच के झगड़े सुलझाने में मदद मिलेगी और आपसी समझ भी बढ़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें