फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बातों को ध्यान में रखने से वक्त के साथ और भी बढ़ता जाएगा रिश्ते में प्यार

Wed, 16 Sep 2020 10:45 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
जब लोग किसी के साथ प्यार में पड़ते हैं तो पार्टनर के साथ एक अलग सा अट्रैक्शन महसूस करते हैं। यही अट्रैक्शन रिश्ते को आगे बढ़ाने में मदद करता है। जब दो लोग एक दूसरे से बहुत ज्यादा भावनात्मक रुप से जुड़ जाते हैं, तब पार्टनर्स एक दूसरे की केयर करते हैंं, छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे का खयाल रखते हैं। यही चीज एक रिलेशनशिप को मजबूती देती है। दो लोग जिंदगीभर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं, लेकिन शादी के बाद रिश्ते को लंबा वक्त गुजर जाने पर अक्सर कपल्स को ये शिकायत होती है कि अब उनका पार्टनर पहले जैसा नहीं रहा, बहुत बदल गया है। धीरे-धीरे करके उनको ये लगने लगता है कि पार्टनर को शायद अब उनकी जरुरत नहीं या फिर वे उनसे प्यार नहीं करते हैं। यही चीज रिश्ते को कमजोर कर देती है। इसलिए अगर आप शादी के बाद भी कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो वक्त के साथ आपका प्यार और भी बढ़ता जाएगा। आपके बीच की बॉन्डिंग मजबूत होती जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
शादी के बाद बहुत कुछ बदल जाता है प्यार के साथ दोनों पर घर की जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को आपस में बांट लें। घर के काम में पत्नी का साथ दें। आप चाहें तो सुबह उठकर पत्नी और अपने लिए चाय बनाएं और दोनों साथ में बैठकर पिएं। घर में महिलाओं को सुबह सबके लिए टिफिन तैयार करना होता है, नाश्ता बनाना होता है और आज के टाइम में महिलाएं भी कामकाजी हैं। इसकी वजह से जल्दी काम निपटाने के चक्कर में उन्हें स्ट्रेस हो सकता है। इसलिए अगर आप भी उनके साथ कुछ काम करवाएंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा। उनकी नजरों में आप एक जिम्मेदार और केयर करने वाले पार्टनर बनेंगे, जिससे आपके बीच प्यार की डोर और भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्यार बढ़ाने में तीन शब्द जादू का काम करते हैं। अक्सर लोग पार्टनर को प्रपोज करने के लिए तो 'आई लव यू' बोल देते हैं, लेकिन बाद में ये शब्द या तो बहुत कम बोलते हैं या फिर बोलते ही नहीं हैं। किसी भी रिलेशन में कितना भी टाइम हो जाए पार्टनर को ये तीन शब्द आप जरुर बोलें, ये तीन शब्द आपके रिश्ते में प्यार बनाएं रखते हैं। इससे आप दोनों इमोशनली एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। पार्टनर को महसूस होता है कि पहले की तरह ही अब आपके बीच उतना ही प्यार है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सॉरी और थैंक्यू ये शब्द रिश्ते में गलतफहमियां आने से रोकते हैं। इसलिए अगर पार्टनर आपके लिए कुछ करता है तो उसे थैंक्स कह सकते हैं, इससे उनको इस बात का अहसास होगा कि आप उनके कामों की वैल्यू करते हैं। इसी तरह से अगर किसी बात को लेकर आपका झगड़ा हो गया है तो इगो या किसी और वजह से पार्टनर को सॉरी बोलने में न हिचकिचाएं, रिश्ते को निभाने के लिए अपने ईगो को एक तरफ रखना बहुत जरुरी होता है। अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ करता है तो उसकी तारीफ जरुर करें। जिस तरह से पौधे को सिंचने के लिए पानी की जरुरत होती है उसी तरह से ये छोटी-छोटी बातें रिश्ते को निभाने के लिए जरुरी होती हैं।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें