फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर संग रिश्ता बना रहेगा खुशहाल, अपनाएं ये चार तरीके

Tue, 27 Jul 2021 09:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में बंधते हैं, तो यहां प्यार के साथ-साथ एक जिम्मेदारी भी होती है। जिम्मेदारी होती है रिश्ते को ठीक ढंग से आगे बढ़ाने की, क्योंकि शायद ही प्यार का कोई ऐसा रिश्ता हो जिसमें पार्टनर के बीच मनमुटाव या कई अन्य तरह की दिक्कतें न होती हों। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप इस रिश्ते से दूर भाग खड़े हो जाएं, बल्कि आपको पूरी मजबूती के साथ इस रिश्ते को आगे लेकर जाना चाहिए। कई बार जाने-अनजाने लोग अपने पार्टनर को कुछ ऐसी बातें बोल देते हैं, जिसका बुरा असर उनके रिश्ते पर पड़ता है। ऐसे में रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ तरीके बताते हैं, जिनसे पार्टनर संग आपका रिश्ता खुशहाल बना रहेगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साथ में समय बिताएं
  • जरूरी है कि आप अपने पार्टनर संग समय बिताएं। जब आप पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएंगे, तो इससे दोनों की नजदीकियां बढ़ेंगी और दोनों के बीच प्यार भी बढ़ेगा। आप एक-दूसरे को समझेंगे, एक-दूसरे को जानेंगे और एक-दूसरे को समझने का ये सबसे अच्छा मौका होता है। क्योंकि जो लोग अपने पार्टनर संग समय नहीं बिताते हैं, उनके रिश्ते में अमूमन अनबन रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पार्टनर को बाहर लेकर जाएं
  • आप अपने पार्टनर को बाहर ले जा सकते हैं। जैसे- आप उन्हें कभी कैंडल लाइट डिनर पर ले जा सकते हैं, आप साथ में मूवी देखने जा सकते हैं और पार्टनर को शॉपिंग भी करा सकते हैं। जब आप पार्टनर संग बाहर जाएंगे, तो इससे आप दोनों साथ में समय बिता पाएंगे, और इससे प्यार के रिश्ते में प्यार और ज्यादा बढ़ता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
इच्छाओं का रखें ध्यान
  • एक रिलेशनशिप तभी आगे बढ़ पाता है, जब पार्टनर एक-दूसरे की इच्छाओं का ध्यान रखते हैं। आपके पार्टनर को खाने में क्या पसंद है, पार्टनर को क्या करना पसंद है, क्या करना नहीं अच्छा लगता है आदि। दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे की इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपका रिश्ता समय के साथ और गहरा होता चला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
घूमने का प्लान बनाएं
  • आप अपने पार्टनर संग समय बिताना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि आप दोनों के बीच प्यार बना रहे आदि। ऐसे में आपको समय-समय पर पार्टनर संग घूमने का प्लान बनाना चाहिए। आप पार्टनर की पसंदीदा जगहों पर जा सकते हैं या फिर मिलकर कोई शांति वाली जगह पसंद कर सकते हैं। जहां जाकर आप दोनों एक-दूसरे के साथ घूम सकते हैं, नई-नई जगहों को देख सकते हैं आदि। इससे भी आपके रिश्ते में प्यार ही बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें