फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips : अगर रिश्ते को बनाना है मजबूत तो पार्टनर से जरूर बोलें ये 5 झूठ

Wed, 24 Apr 2024 09:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार आपका एक झूठ आपके पार्टनर के इमोशन को हर्ट होने से बचा लेता है। आइए आपको भी बताते हैं कि ये झूठ कैसे होने चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
couple - फोटो : istock
Relationship Tips : हमारे बड़े हमेशा हमें यही सिखाते हैं कि कभी किसी से झूठ नहीं बोलना चाहिए। खासतौर पर जब बात आती है आपके पार्टनर की, तो उनके साथ तो सबसे ज्यादा ईमानदारी दिखानी चाहिए क्योंकि पार्टनर के साथ ही आपको पूरी जिंदगी बितानी है। ऐसे में झूठ के सहारे आप कुछ साल तो गुजार सकते है, लेकिन पूरी जिंदगी नहीं पर, कई बार देखा गया है कि ज्यादा सच बोलना भी लोगों के रिश्ते बिगाड़ देता है। इसलिए यदि आप कभी-कभार झूठ का सहारा ले रहे हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि ये झूठ आपकी गलती छिपाने के लिए नहीं बोले जाने चाहिए।

दरअसल, हम आपको ये इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि कई ऐसे झूठ हैं, जो आपके रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बना सकते हैं। कई बार आपका एक झूठ आपके पार्टनर के इमोशन को हर्ट होने से बचा लेता है। आइए आपको भी बताते हैं कि ये झूठ कैसे होने चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
गिफ्ट - फोटो : Istock
हमेशा गिफ्ट की करें तारीफ

अगर आपके पार्टनर ने आपको कोई गिफ्ट दिया है तो उसकी तारीफ करें। हालांकि हो सकता है कि आपको वो गिफ्ट बिल्कुल पसंद नहीं आया हो। पर, फिर भी सामने वाले की भावनाओं की कद्र करते हुए उसकी तारीफ करें और यही कहें कि ये आपकी लाइफ का सबसे प्यारा गिफ्ट है। 
विज्ञापन

3 of 6
couple - फोटो : istock
बढ़ाएं मनोबल

यार, तुम सब अच्छे से मैनेज कर लेते हो। सिर्फ ये लाइन आपके पार्टनर का मनोबल बढ़ा सकती है। एक व्यक्ति वैसे भी घर के साथ-साथ ऑफिस की भी जिम्मदारी संभालता है। कई बार ज्यादा काम की वजह से वो अपना बेस्ट नहीं दे पाते। तो ऐसे में अगर आप झूठे को भी उनकी थोड़ी सी तारीफ करेंगे तो सामने वाले को बेहतर लगेगा। 

4 of 6
Cooking - फोटो : getty images
खाने की करें तारीफ

अगर आपके पार्टनर ने प्यार से आपके लिए कुछ बनाया है तो उनके एफर्ट पर ध्यान दें। हो सकता है कि खाने में कुछ कमी रह गई हो। लेकिन अगर आप उस कमी को नजरअंदाज करके खाने की तारीफ करेंगे तो आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
couple - फोटो : istock
लुक की करें तारीफ

अगर आपके पार्टनर ने कोई नया लुक कैरी किया है और भले ही आपको वो पसंद नहीं आया फिर भी उनका मजाक ना उड़ाएं। उस वक्त उनकी तारीफ ही करें। फिर बाद में भले ही प्यार से धीरे-धीरे अपनी बात उनके सामने रख दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
couple - फोटो : istock
कहें आई मिस यू

ये तो संभव बिल्कुल नहीं है कि आप अपने पार्टनर को हर वक्त मिस करें। पर, यदि आप बीच-बीच में अपने पार्टनर को आई मिस यू कहेंगे तो इससे उन्हें आपके प्यार का एहसास होगा। ऐसा करने से कई बार बड़े झगड़े भी सुलझ जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें