कहते हैं प्यार एक खूबसूरत एहसास है और जब जब भी प्यार करने वाले दो लोग प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो यहां से उनकी नई जिंदगी की शुरुआत होती है और साथ ही उनकी जिंदगी का ये सबसे खुशहाल पल भी होता है। दोनों पार्टनर प्यार से अपने इस रिश्ते को निभाते हैं, ताकि उनके रिश्ते में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। लेकिन इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतने ही इस रिश्ते में हल्के-फुल्के झगड़े भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में पार्टनर को अपनी सोच समझ से काम लेना चाहिए, ताकि रिश्ते में कोई अनबन न हो। वही, कई बार तो कुछ छोटी-छोटी बातों की वजह से रिश्ते टूटने तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में अगर आपके अंदर कुछ अच्छी आदतें हैं या आप इन्हें समय रहते अपना लेते हैं, तो फिर आपके प्यार के रिश्ते में खटास आने से बच सकती है। तो चलिए जानते हैं इन अच्छी आदतों के बारे में।