कहते हैं प्यार का वही रिश्ता लंबा चल पाता है, जिसमें हर एक चीज ईमानदारी के साथ की जाए। दोनों पार्टनर एक-दूसरे से प्यार करें, एक-दूसरे का सम्मान करें, एक-दूसरे की बात मानें और एक-दूसरे को वे इज्जत दें जिसके वे काबिल हैं। जब लोग रिलेशनशिप में होते हैं, तो अपने पार्टनर का पूरा ध्यान रखते हैं, उनकी हर एक बात को ध्यान से सुनते हैं, उनको समय देते हैं और अपने भविष्य को लेकर कई सपने तक सजाते हैं। लेकिन ये तो सभी जानते हैं कि सभी कपल अपने इस रिलेशनशिप को शादी के रिश्ते में नहीं बदल पाते हैं। उसके पीछे दो वजह हो सकती हैं, पहली परिवार की तरफ से इस रिश्ते के लिए मंजूरी न मिलना और दूसरा ब्रेकअप। आमतौर पर देखा जाता है कि आजकल के कपल कुछ समय बाद एक-दूसरे से ब्रेकअप कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ कारण होते हैं, जिनकी वजह से न चाहते हुए भी कपल के बीच ब्रेकअप हो जाता है? शायद नहीं, तो चलिए इन वजहों के बारे में जानते हैं।