जब दो पार्टनर शादी के बंधन में बंधते हैं, तो उनकी जिंदगी की नई शुरुआत होती है और साथ ही उनके जीवन में सबकुछ बदल जाता है। इस रिश्ते में प्यार, सम्मान, ईमानदारी और सच्चाई की जरूरत होती है, क्योंकि तभी जाकर ये प्यार का रिश्ता आगे बढ़ पाता है। वहीं, इस रिश्ते में जितना प्यार होता है उतने ही लड़ाई-झगड़े भी इसी रिश्ते में होते हैं। पार्टनर एक-दूसरे से रूठते हैं, नाराज होते हैं और फिर मान भी जाते हैं। लेकिन कई बार आपकी छोटी सी गलती या जाने-अनजाने में हुई आपकी गलती की वजह से आपके पार्टनर आपसे नाराज हो जाते हैं और फिर आपको उन्हें मनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जो हो सकता है कि आपकी मदद कर पाएं और आपके पार्टनर आपको माफ कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।