फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर पार्टनर आपसे है नाखुश, तो ऐसे ला सकते हैं जिंदगी में फिर से प्यार

Sat, 10 Jul 2021 10:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जब भी कोई दो लोग रिलेशनशिप या फिर शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं तो ये उनकी जिंदगी का सबसे खुशहाल पल उन्हें लगता है। शुरुआत में तो सभी चीजें बेहतर और लगभग उनके मन मुताबिक ही होती रहती हैं, लेकिन क्या ऐसा हो सकता है कि प्यार के रिश्ते में भला मनमुटाव न हो? क्योंकि ये तो लगभग सभी के साथ होता है। हल्के-फुल्के झगड़े तो चलते रहते हैं, लेकिन अगर दोनों पार्टनर के बीच अच्छी बॉन्डिंग है तो फिर इन झगड़ों का असर भी उनके रिश्ते पर नहीं पड़ता है। लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है, क्योंकि अक्सर लोग जाने-अनजाने अपने पार्टनर का दिल दुखा देते हैं। ऐसे में पार्टनर कई बार लंबे वक्त के लिए नाराज हो जाते हैं और कई बार तो इन छोटी-छोटी बातों की वजह से रिश्ते टूटने तक की नौबत आ जाती है। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने इस रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं और अपने पार्टनर को खुश भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पार्टनर को समय देना जरूरी
  • कई बार इस बात को लेकर भी रिश्ते बिगड़ जाते हैं कि लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। आपको अपने पार्टनर को समय देना चाहिए। माना आप व्यस्त हो सकते हैं लेकिन आपको अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपने पार्टनर संग समय बिताना चाहिए, साथ समय बिताने से दोनों के संबंध भी मजबूत होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
डिनर करने जा सकते हैं या कहीं घूमने जाएं
  • जब आप एक जैसी चीजें बार-बार करते हैं, तो इससे कई बार रिश्तों में बोरियत आने लगती है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर संग समय के हिसाब से कैंडल लाइट डिनर पर जाना चाहिए। इसके अलावा आप अपने पार्टनर संग कहीं बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आप दोनों एक-दूसरे को समय दे पाएंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत हो सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मांफी मांगने से पहले सोचे नहीं
  • अगर आपसे जाने-अनजाने कोई गलती हो गई है, और आपको लगता है कि हां आपसे गलती हुई है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर से माफी मांग लेनी चाहिए। साथ ही आपको न तो माफी मांगने से पहले ज्यादा सोचना चाहिए और न ही ज्यादा देर करनी चाहिए। हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको माफ कर दे और आपके बीच फिर से अच्छे संबंध बन जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
स्पेस देना भी जरूरी
  • अमूमन देखा जाता है कि कई कपल अपने पार्टनर के आगे-पीछे ही रहते हैं। साथ समय बिताने के अलावा, बार-बार कॉल करना, मैसेज करना आदि बहुत कुछ करते हैं। ऐसा करना गलत नहीं है, लेकिन आपको अपने पार्टनर के प्राइवेट स्पेस का भी ध्यान देना चाहिए। हो सकता है कि आपका पार्टनर कुछ समय अकेला बिताना चाहता हो या वे अपने काम पर हो या ये भी हो सकता है कि वे अपने परिवार संग समय बिता रहा हो आदि। ऐसे वक्त में आपको पार्टनर को स्पेस देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें