जब भी कोई दो लोग रिलेशनशिप या फिर शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं तो ये उनकी जिंदगी का सबसे खुशहाल पल उन्हें लगता है। शुरुआत में तो सभी चीजें बेहतर और लगभग उनके मन मुताबिक ही होती रहती हैं, लेकिन क्या ऐसा हो सकता है कि प्यार के रिश्ते में भला मनमुटाव न हो? क्योंकि ये तो लगभग सभी के साथ होता है। हल्के-फुल्के झगड़े तो चलते रहते हैं, लेकिन अगर दोनों पार्टनर के बीच अच्छी बॉन्डिंग है तो फिर इन झगड़ों का असर भी उनके रिश्ते पर नहीं पड़ता है। लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है, क्योंकि अक्सर लोग जाने-अनजाने अपने पार्टनर का दिल दुखा देते हैं। ऐसे में पार्टनर कई बार लंबे वक्त के लिए नाराज हो जाते हैं और कई बार तो इन छोटी-छोटी बातों की वजह से रिश्ते टूटने तक की नौबत आ जाती है। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने इस रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं और अपने पार्टनर को खुश भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।