फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips : इस तरह के लड़कों से भूलकर भी ना करें प्यार, वरना भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

Mon, 23 Jan 2023 12:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि किसी एक व्यक्ति की वजह से आपके जीवन में नकारात्मकता आती है तो उसस दूर रहना ही बेहतर होता है। तो आइए देर ना करते हुए आपको बताते हैं कि किस तरह के लड़कों से आपको दूर रहना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
Relationship Tips : प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। पर, कई बार लोग ऐसे व्यक्ति से प्यार कर बैठते हैं जिसकी वजह से उनकी जिंदगी काफी मुश्किल हो जाती है। रिलेशनशिप में होने की वजह से वो सामने वाले से कुछ कह भी नहीं पाते, बस अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। इसका सीधा प्रभाव बाकी रिश्तों पर दिखने लगता है। लोग घुटन की वजह से चिड़चिड़े हो जाते हैं, जिससे उनके काम पर भी असर पड़ता है।

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह के लड़कों से आपको बचकर रहना चाहिए। अगर ऐसे लड़कों से आप प्यार करती हैं तो आपकी मेंटल हेल्थ पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। यदि किसी एक व्यक्ति की वजह से आपके जीवन में नकारात्मकता आती है तो उससे दूर रहना ही बेहतर होता है। तो आइए देर ना करते हुए बताते हैं कि किस तरह के लड़कों से आपको दूर रहना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
जो केवल अपने बारे में सोचे - फोटो : Istock
जो केवल अपने बारे में सोचे

अगर आप को अपने पार्टनर के बारे में सोचना और उसके लिए कुछ करना अच्छा लगता है। पर, इसके बदले में वो अगर सिर्फ अपने बारे में सोच रहा है तो संभल जाइए। ऐसे लड़के काफी मतलबी होते हैं, ये मुश्किल घड़ी में आपके काम भी नहीं आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
झूठे लड़कों से रहें दूर - फोटो : Pixabay
झूठे लड़कों से रहें दूर

जो लड़के हर बात पर अपने पार्टनर से झूठ बोलते हैं, उनसे हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग वादे करने के बाद उसे आसानी से भूल भी जाते हैं। 

4 of 5
अगर लड़का करता है कंट्रोल तो बनाएं दूरी  - फोटो : Istock
अगर लड़का करता है कंट्रोल तो बनाएं दूरी 

अगर आपका पार्टनर आपको हर बात पर कंट्रोल करने की कोशिश करता है तो जल्द से जल्द ऐसे लड़के से दूरी बना लें क्योंकि ऐसे लोग पहले अपने पार्टनर को कंट्रोल करते हैं और फिर बेइज्जत करने लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला का सम्मान ना करने वाले लड़कों से रहें दूर - फोटो : couple fight
महिला का सम्मान ना करने वाले लड़कों से रहें दूर

अगर कोई लड़का आपके सामने किसी भी लड़की की बेइज्जती कर रहा है तो उससे दूर हो जाएं। ऐसे लोगों के मन का पता नहीं होता कि ये कब आपको भी इंसल्ट करना शुरू कर दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें