रिश्ता कोई भी हो उसकी नींव विश्वास पर ही टिकी होती है, जहां विश्वास टूटा वहां रिश्ते को भी टूटने में समय नहीं लगता है। अब पति-पत्नी के रिश्ते को ही ले लीजिए। कहते हैं सात फेरों और सात बंधन से ये रिश्ता बंधा होता है, लेकिन जन्म-जन्मांतरों तक चलने वाला ये रिश्ता आज के दौर में छोटी-छोटी बातों को लेकर भी टूट जाता है। ऐसा इसलिए भी देखा जाता है कि पहले की तरह लोगों के अंदर रिश्तों को निभाने की सहनशीलता नहीं है। असल में लड़का-लड़की जो शादी को लेकर सपने देखते हैं, शादी के बाद वाली जिंदगी बिल्कुल उसके उलट होती है। भले ही शादी के शुरुआत के कुछ दिन तो अच्छे से बीत जाते हैं, लेकिन आगे चलकर कई कपल के बीच परेशानियां बढ़ जाती है और जिसकी वजह से छोटी-छोटी बातों की वजह से रिश्ता तक टूट जाता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही मामूली कारणों के बारे में बताते हैं, जिनकी वजह से पति-पत्नी अलग होने तक का फैसला ले लेते हैं।