फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: ये रहे ब्रेकअप के फायदे, एक बार जान लिया तो रिश्ता तोड़ने का गम हो जाएगा कम

Tue, 22 Oct 2024 10:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रेकअप जिंदगी के सबसे खराब अनुभवों में से होता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं और वह आपका साथ छोड़ दे तो जिंदगी बेहद खाली-खाली लगने लगती है। लेकिन, ब्रेकअप के कुछ फायदे भी होते हैं। चलिए जानते हैं, ब्रेकअप के बाद होने वाले कुछ ऐसे बदलावों के बारे में जो आपकी जिंदगी में काफी अहम साबित हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
ब्रेकअप के फायदे - फोटो : Adobe stock
रूबी शुक्ला

Benefits of breakup : कहते हैं कोई रिश्ता जोड़ना जितना मुश्किल होता है उसे तोड़ना उतना ही मुश्किल होता है। लेकिन, ये सच नहीं है, रिश्ता टूटने का गम भी दिल को तोड़ देने वाला होता है। तभी तो लोग रिश्ता टूटने के ख्याल से भी डरते हैं। आपने कई लोगों को देखा होगा, जो ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट जाते हैं और महीनों-सालों ब्रेकअप के दर्द से बाहर नहीं आ पाते। इस दर्द के ख्याल के चलते कई लोग एक टॉक्सिक रिश्ते में भी बंधे रहते हैं। ब्रेकअप का अनुभव जिंदगी के सबसे खराब अनुभवों में से एक होता है, लेकिन कई बार ये जरूरी हो जाता है। कम ही लोगों ने इस पर ध्यान दिया होगा कि ब्रेकअप के भी कुछ फायदे हैं। क्या हैं ब्रेकअप करने के फायदे, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Relationship - फोटो : Istock
लोगों की पहचान करना

ब्रेकअप का दर्द जितना दुखदायी होता है, इससे सीखे भी उतनी ही मिलती हैं। कहते हैं ना जिंदगी में कई बार ठोकर लगना भी जरूरी हो जाता है। ऐसे ही ब्रेकअप भी एक ठोकर जैसा ही है। अगर आप किसी टॉक्सिक रिश्ते में हैं और ऐसे शख्स से अपना रिश्ता खत्म करते हैं, जो आपके लिए सही नहीं है तो कहीं ना कहीं आपको लोगों की पहचान करना अपने आप आ जाता है। आपको इसके बाद ये तो पता चल ही जाता है कि आप अपनी जिंदगी में कैसा शख्स चाहते हैं। ब्रेकअप के बाद आसानी से लोग आपका फायदा नहीं उठा पाते।
विज्ञापन

3 of 6
सबक सिखाने की कला - फोटो : Pexel
सबक सिखाने की कला

ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग अपनी जिंदगी में एक मंत्र को हमेशा के लिए अपना लेते हैं, वह है जैसे को तैसा। जब आप किसी रिश्ते में खामियों को नजरअंदाज करते हैं। अपनी नापसंदगी को भी जाहिर नहीं करते, इसके बाद भी आपका पार्टनर आपकी कद्र नहीं करता तो ऐसे शख्स से दूर होने के बाद आपके स्वभाव में भी काफी बदलाव आता है। जहां आप पहले लोगों को जवाब देने से कतराते थे, अब दूसरों की हरकत को समझकर उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दे सकते हैं।

4 of 6
खुद की अहमियत - फोटो : Pexel
खुद की अहमियत

रिलेशनशिप में होते हुए व्यक्ति अक्सर अपने आप को अहमियत देना कम कर देता है। कई बार आप पार्टनर और रिलेशनशिप की समस्याओं के लिए खुद को कोसते हैं। लेकिन, जब आप उस व्यक्ति से अलग हो जाते हैं तो आपको अपनी अहमियत का एहसास होता है। पता चलता है कि दूसरे लोग भी आपसे बहुत प्यार करते हैं। इससे आप भी अपनी अहमियत समझ जाते हैं। यानी आप खुद से प्यार करना सीखने लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आत्मविश्वास बढ़ता है - फोटो : Adobe stock
आत्मविश्वास बढ़ता है

ब्रेकअप का दर्द दिल को झकझोर कर रख देने वाला होता है। लेकिन, कई बार ये आपको जीवन जीने की कला भी सिखा जाता है, जिससे आपको खुद के अंदर एक अलग आत्मविश्वास का अहसास होगा। आप जिंदगी अपने हिसाब से जीना शुरू कर देते हैं, आपको किसी दूसरे से राय लेने की जरूरत महसूस नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खूबसूरत और फिट दिखना - फोटो : istock
खूबसूरत और फिट दिखना

रिलेशनशिप में रहते हुए ज्यादातर लोग अपने पर ध्यान देना कम कर देते हैं। लेकिन, जब आप अकेले होते हैं तो खुद के स्वास्थ्य, खूबसूरती और फिटनेस पर भी ध्यान देने लगते हैं। क्योंकि, ब्रेकअप के बाद जिंदगी खत्म नहीं होती, बल्कि अब आप इत्मीनान से सोच सकते हैं कि आपको अपनी जिंदगी में कैसा शख्स चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें