प्यार का रिश्ता काफी खूबसूरत होता है। लोग जब रिलेशनशिप में होते हैं, तो काफी खुश रहते हैं, अपने पार्टनर की चिंता करते हैं, इस रिश्ते में विश्वास होता है आदि। प्यार के लिए कहा जाता है कि ये कब कहां और किससे हो जाए, ये किसी को पता नहीं होता। एक समय था जब लड़का-लड़की मिलकर एक-दूसरे को अपने दिल की बात कहते थे, लेकिन आजकल के दौर में ये सब सोशल मीडिया के जरिए भी हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे से मिलते हैं, बातें करते हैं और फिर एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं। लेकिन क्या सभी प्यार के इस रिश्ते को अच्छे से निभा पाते हैं? क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि रिलेशनशिप में झगड़े भी होते हैं जिसकी वजह से ये रिश्ता टूट भी जाता है। ऐसे में अगर आपका भी ब्रेकअप हो गया है, और आपको अपने पार्टनर की याद सता रही है? तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।