कहते हैं प्यार एक खूबसूरत एहसास है, जब एक लड़का-लड़की प्यार के रिश्ते में बंधते हैं तो उनके चारों तरफ खुशियां ही खुशियां होती हैं। आज के दौर में लोग शादी से पहले एक या एक से भी ज्यादा रिलेशनशिप तक रखते हैं और उसके बाद कहीं जाकर शादी करते हैं। लेकिन क्या प्यार सबको मिल पाता है? क्या जिसे हम चाहते हैं वो हमें चाहता है? क्या अपनी पसंद का पार्टनर हर किसी को मिल पाता है? शायद, इन सब सवालों के जवाब न में ही हैं, क्योंकि प्यार में लोगों का दिल जरूर टूटता है। ऐसे में उस समय दुख, निराशा और उदासी के अलावा हमें अपने आसपास कुछ नहीं दिखता और कुछ लोग इस दौरान कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उन्हें बुरे परिणाम तक भुगतने पड़ जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि इस दौरान हमें कुछ गलत कदम उठाने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।