फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप: इन 4 तरीकों से जान सकते हैं आप, कहीं आपका पार्टनर धोखेबाज तो नहीं

Fri, 16 Jul 2021 11:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के फायदे और नुकसान - फोटो : istock
प्यार के रिश्ते की शुरुआत के साथ ही लोग अपने इस रिश्ते को समय देने लगते हैं, लोग काफी खुश होते हैं और पार्टनर संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं आदि। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि सभी पार्टनर एक-दूसरे के आसपास ही हो, क्योंकि कई लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी होते हैं। इसकी वजह से दोनों पार्टनर एक-दूसरे से दूर होते हैं। अलग-अलग शहर या फिर कई बार तो पार्टनर अलग-अलग देश में तक रहते हैं। ऐसे में ये कपल बाकी पार्टनर्स की तरह रोजाना नहीं मिल पाते हैं और इनके मिलने का जरिया वीडियो कॉल से लेकर नॉर्मल कॉल ही होता है। लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में एक बात भी काफी देखी जाती है कि इसमें कई पार्टनर धोखेबाज भी निकल जाते हैं और अपने पार्टनर को धोखा देने लग जाते हैं। हालांकि, ऐसा सभी रिलेशनशिप में नहीं होता है, लेकिन कुछ ऐसे मामले जरूर सामने आते हैं। अगर आपके मन में भी अपने पार्टनर को लेकर जरा सी भी शंका है, तो कुछ तरीके हैं, जो आपकी मदद ये जानने में कर सकते हैं कि कहीं आपका पार्टनर धोखेबाज तो नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
आपको अपने वहां आने से रोकता हो
  • अगर पार्टनर आपको अपने वहां आने से रोकता है। आपको ये कहता है कि जब भी आना तो बताकर आना क्योंकि मैं व्यस्त रहता हूं आदि। ऐसे में हो सकता है कि आपका पार्टनर आपके साथ सिर्फ टाइम पास कर रहा हो। ऐसे में आपको जानबूझकर एक बार तो अपने पार्टनर को सरप्राइज देना ही चाहिए। इससे आपके अंदर का डर भी बाहर आ जाएगा, और सच भी सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कॉल पर ज्यादा समय नहीं दे पाता है
  • जब आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं, तो ऐसे में दोनों पार्टनर के बात करने का एक ही सहारा होता है और वो है कॉल। दोनों पार्टनर समय निकालकर एक-दूसरे से बात करते हैं, एक-दूसरे के हालचाल लेते हैं, एक-दूसरे का दिन कैसा बीता आदि कई बातें करते हैं। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपको कॉल पर समय नहीं दे पाता है, तो आप दोनों सहमति से एक समय तय कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका पार्टनर उस तय समय पर भी आपको समय नहीं दे पा रहा है, तो हो सकता है कि फिर कुछ अच्छा न चल रहा हो।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
वीडियो कॉल कभी नहीं करता हो
  • लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रोज-रोज मिलना तो होता नहीं है। ऐसे में लोग अपने पार्टनर संग वीडियो कॉल करके ही एक-दूसरे को देखते हैं और बातें करते हैं। लेकिन अगर आपका पार्टनर वीडियो कॉल करने से बचता है या वीडियो कॉल करता है लेकिन अपने घर को दिखाने से बचता है या फिर जल्दी से वीडियो कॉल खत्म कर देता है आदि। तो ये भी धोखेबाज पार्टनर के संकेत हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अपने मोबाइल को अपने से दूर नहीं करता हो
  • अगर आप अपने पार्टनर के वहां गए हैं, और इस दौरान अगर वो अपने मोबाइल को एक पल के लिए भी खुद से दूर नहीं करता है, आपको मोबाइल नहीं देता है, अपने कॉल को खुद उठाता है, अकेले में जाकर सारे कॉल लेता है आदि। तो ये भी मतलबी पार्टनर के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें