देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। भले ही संक्रमितों की संख्या में कमी जरूर आई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में कई जगहों पर लगाया गया लॉकडाउन अब भी जारी है। वहीं, लॉकडाउन लगने की वजह से ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों पर ही हैं, क्योंकि बाहर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। कपल भी घर पर ही एक-दूसरे के साथ प्यार भरा समय बिता रहे हैं। आखिर लंबे समय बाद कपल को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का इतना अच्छा मौका जो मिला है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान देखा जा रहा है कि कई कपल ऐसे भी हैं, जिनके बीच थोड़ी नोकझोंक या फिर लड़ाई तक हो रही है और इसका सीधा असर उनके रिश्ते पर पड़ रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने पार्टनर से मांफी मांगकर अपने रिश्ते को फिर से प्यार भरा बना सकते हैं। तो चलिए माफी मांगने के इन तरीकों के बारे में जानते हैं।